PHOTOS: टीम इंडिया के इस स्टार क्रिकेटर को दोस्त की बीवी से हुआ इश्क,दोस्ती से 'बेवफाई' कर रचाई शादी

Published : Jan 18, 2023, 10:30 AM ISTUpdated : Jan 18, 2023, 10:32 AM IST

रिलेशनशिप डेस्क. वैसे तो प्यार कभी भी किसी से भी हो सकता है। लेकिन कभी-कभी यहीं प्यार घर तोड़ने वाला बन जाता है। दोस्ती दुश्मनी में बदल जाती है। टीम इंडिया में दो ऐसे क्रिकेटर हैं जो कभी अच्छे दोस्त हुआ करते थे, लेकिन आज एक दूसरे को देखना भी गंवारा नहीं करते हैं। इसकी वजह निकिता वंजारा   (Nikita Vanjara) हैं। जी हां, मुरली विजय की पत्नी कभी दिनेश कार्तिक ((Dinesh Karthik) की बीवी हुआ करती थी। दोस्ती में बेवफाई की यह कहानी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। आइए नीचे बताते हैं इसलव ट्रायंगल  के बारे में...

PREV
16
PHOTOS: टीम इंडिया के इस स्टार क्रिकेटर को दोस्त की बीवी से हुआ इश्क,दोस्ती से 'बेवफाई' कर रचाई शादी

मुरली विजय (Murli vijay) और दिनेश कार्तिक की दोस्ती बेहद खास थी। दोनों ने कई सालों तक एक साथ एक टीम के लिए सालों तक डोमेस्ट्रिक क्रिकेट खेला। एक दूसरे के घर आना जाना लगा रहता था। लेकिन इनके बीच लव ट्रायंगल आया और दोस्ती के साथ-साथ इनकी जिंदगी भी तूफान में फंस गई। 

26

दरअल, दिनेश कार्तिक ने अपने बचपन की दोस्त निकिता वंजारा को जीवन साथी बनाया था। लेकिन मुरली विजय का दिल निकिता वंजारा पर आ गया। इतना ही नहीं निकिता भी उनसे प्यार करने लगी। दोस्ती और पत्नी से मिले धोखे से दिनेश कार्तिक बुरी तरह टूट गए थे। अच्छे दोस्त ने ऐसा दगा किया कि दिनेश का तलाक हो गया। 

36

सबसे पहले दिनेश कार्तिक की शादी की बात बताते हैं। दरअसल, निकिता के पिता और दिनेश कार्तिक के पिता अच्छे दोस्त थे। जिसकी वजह से दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते थे। एक साथ बड़े हुए और प्यार हुआ। जैसे ही दिनेश और निकिता शादी की उम्र में पहुंचे फैमिली ने इनको एक दूसरे के साथ बांध दिया। मुंबई में 21 साल के दिनेश कार्तिक ने साल 2007 में निकिता वंजारा से शादी की थी। 

46

सबकुछ अच्छा चल रहा था। लेकिन साल 2012 में दिनेश कार्तिक को अपनी पत्नी निकिता और दोस्त मुरली विजय के अफेयर के बारे में पता चला। यह जानने के बाद वो बुरी तरह से टूट गए थे। बिना किसी लड़ाई झगड़े के उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया।

56

तलाक के बाद निकिता और मुरली ने शादी रचा ली। इसके बाद साल 2013 में निकिता और विजय के बड़े बेटे का जन्म हुआ।  खैर दिनेश कार्तिक और मुरली विजय की जिंदगी आगे बढ़ चुकी है।मुरली विजय और निकिता तीन बच्चों के माता-पिता हैं।

66

वहीं, दिनेश कार्तिक का दिल  भारतीय स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लीकल के लिए धड़का। साल 2015 में उन्होंने सात फेरे ले लिए। 2021 में दोनों जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने हैं। हालांकि टीम इंडिया में खेलने के बावजूद दिनेश कार्तिक और मुरली विजय के बीच ज्यादा बातचीत नहीं होती है।

और पढ़ें:

शादी है बर्बादी! भारत की 81 % महिलाएं रहना चाहती हैं कुंवारी, विवाह को लेकर है यह सोच

PHOTOS:राखी सावंत की मां को हुआ ब्रेन ट्यूमर, जानें लक्षण से लेकर इलाज के बारे में

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories