रात नहीं बल्कि इस समय सेक्स करना होता है सबसे ज्यादा दिलचस्प, शरीर को भी मिलते हैं बेहतरीन फायदे

रिलेशनशिप डेस्क : पति-पत्नी या पार्टनर के शारीरिक संबंध बनाने का कोई समय नहीं होता है, जब उनका मूड हो जाए तब हो फिजिकल रिलेशन बना लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेक्स करते टाइम समय का बहुत महत्व होता है। जी हां, सुबह के समय सेक्स करना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। यह आपके मूड को तो तरोताजा करता ही है, साथ ही कई सारे हेल्थ बेनिफिट्स भी देता है। आइए आज हम आपको मॉर्निंग सेक्स के इन 8 बेनिफिट्स के बारे में बताते हैं...

Deepali Virk | Published : Jan 17, 2023 9:24 AM IST

18
रात नहीं बल्कि इस समय सेक्स करना होता है सबसे ज्यादा दिलचस्प, शरीर को भी मिलते हैं बेहतरीन फायदे

याददाश्त बढ़ाएं
सुबह सेक्स करने से सेक्स हार्मोन के उत्पादन में दिमाग उत्तेजित हो जाता है, जिससे आपको पूरे दिन सतर्क रहने में मदद मिलती है और इससे आप चीजों को आसानी से याद भी रख पाते हैं।

28

एंटी एजिंग 
सुबह सेक्स के करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है। साथ ही एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ सकता है, जो उम्र बढ़ने को रोकने में मदद करता है और त्वचा और बालों को भी हेल्दी रखता है।

38

हार्ट अटैक के खतरे को कम करें
कई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि कम सेक्स करने वालों की तुलना में सप्ताह में कम से कम 3 बार सेक्स करने से दिल के दौरे और स्ट्रोक के जोखिम को 50% तक कम करने में मदद मिल सकती है। खासकर सुबह का समय इसके लिए सबसे सही माना गया है।

48

स्ट्रेस दूर करें
कई अध्ययन में ये साबित हो चुका है कि सुबह के समय एक बार सेक्स करने से 7 दिनों तक तनाव को कम किया जा सकता है। 

58

स्पर्म की क्वालिटी में सुधार
सुबह सेक्स करने से पुरुषों की शुक्राणु की गुणवत्ता में भी सुधार होता है और इससे महिलाओं के गर्भधारण करने की संभावना बढ़ जाती है और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम हो जाता है।

68

30 मिनट एक्सरसाइज के फायदे
सुबह सेक्स करने से उतनी ही कैलोरी बर्न होती है, जितनी आधा घंटा वर्कआउट करने से मिलती है। औसतन सेक्स करने से पुरुषों में 240 कैलोरी और महिलाओं में 180 कैलोरी बर्न होती है।

78

इम्यूनिटी बढ़ाए
कई अध्ययनों से पता चला है कि सुबह सेक्स करने से IgA एंटीबॉडी का उत्पादन बढ़ता है, जो श्लेष्मा झिल्ली के लिए जरूरी होते हैं। इससे शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है। ऐसे में सुबह का समय सेक्स करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

88

सेक्स ड्राइव बढ़ाएं
सुबह-सुबह सेक्स करने से शरीर में ऑक्सीटोसिन और डोपामाइन नामक सेक्स हार्मोन बढ़ते हैं, जो यौन इच्छा की भावना को बढ़ाता है। 

और पढ़ें: सर्दी में पाना है परफेक्ट फिगर, तो करीना कपूर के वेटेड स्क्वैट्स से एक्सरसाइज में लगाए तड़का

इन बॉडी पार्ट्स पर लड़कियों को सबसे ज्यादा पसंद आती है किस, इसके होते है बेहतरीन फायदे

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos