वैवाहिक जीवन को रखना है खुशहाल, तो पत्नी के साथ शेयर ना करें ये 4 बातें

Published : Jun 23, 2022, 04:58 PM ISTUpdated : Jun 23, 2022, 08:02 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क. कहा जाता है पति-पत्नी का रिश्ता तब ज्यादा मजबूत होता है जब उनके बीच कोई राज ना हो। लेकिन दुनिया भर के लगभग हर पति अपनी पत्नी से कुछ ना कुछ छिपाता है। हालांकि इस आदत को गलत माना जाता है। लेकिन चाणक्य नीति में पुरुषों की इस आदत को समर्थन दिया गया है।  दरअसल चाणक्य नीति के अनुसार वैवाहिक जीवन को सुखी रखने के लिए पतियों को कुछ बातें पत्नियों ने नहीं शेयर करनी चाहिए। चाणक्य नीति में जीवन से जुड़े कुछ बातों को पार्टनर से शेयर करने से बचने को कहा गया है। आइए जानते हैं वो कौन-कौन सी बाते हैं...

PREV
14
वैवाहिक जीवन को रखना है खुशहाल,  तो पत्नी के साथ शेयर ना करें ये 4 बातें

1. वीकनेस को पत्नी से ना शेयर करें
चाणक्य नीति में के अनुसार पतियों को भूलकर भी पत्नियों से अपनी कमजोरी को बताने से मना किया गया है। पत्नी अपने पति के वीकनेस को जानकर अक्सर अपनी बात मनवाने लगती हैं। वो उनकी कमजोरी का फायदा उठा सकती हैं।

24

2. अपमान के बारे में जिक्र ना करें
आचार्य चाणक्य के नीति शास्त्र में जिक्र किया गया है कि पति को कभी भी पत्नी सो अपने हुए अपमान के बारे में नहीं बताना चाहिए। अगर पत्नी को इसका पता चलता है तो वो कभी ना कभी इसे लेकर ताना जरूर दे सकती हैं। जिसेस आपको ज्यादा तकलीफ हो सकती है।

34

3. पूरी कमाई बताने से किया गया है मना
चाणक्य नीति में पति को अपनी पत्नी से पूरी कमाई की जानकारी देने से भी मना किया गया है। कुछ हसबैंड अपने इनकम के बारे में वाइफ को भरोसा करके बता देते हैं। जिसकी वजह से पत्नी पति की कमाई को कंट्रोल करती हैं। फिजूल खर्ची से रोकने की कोशिश करती है। इसलिए पति को पत्नी से अपनी पूरी कमाई नहीं बतानी चाहिए। 

44

4. दान के बारे में ना बताएं

चाणक्य नीति में कहा गया है कि दान की अहमियत तभी होती है जब उसे गुप्त रखा जाता है। इसलिए पति को दान के बारे में पत्नी से नहीं बताना चाहिए। इससे दान का महत्व तो कम होता है। साथ इस बात  पर भी लड़ाई हो सकती है कि बेवजह के पैसे खर्च किए जा रहे हैं। पत्नी खर्च की दुहाई देककर बुरा भला कह सकती है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। एशियानेट हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
 

और पढ़ें:

वजन कम करने से लेकर दिल की बीमारी को दूर करने तक, चेरी के ये 6 फायदे जान हैरान रह जाएंगे

क्या दोपहर 2 बजे के बाद फल नहीं खाने चाहिए? जानें क्या कहते हैं न्यूट्रिशन एक्सपर्ट

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories