- Home
- Lifestyle
- Food
- वजन कम करने से लेकर दिल की बीमारी को दूर करने तक, चेरी के ये 6 फायदे जान हैरान रह जाएंगे
वजन कम करने से लेकर दिल की बीमारी को दूर करने तक, चेरी के ये 6 फायदे जान हैरान रह जाएंगे
फूड डेस्क. लाल छोटा रसीला फल चेरी (cherries) जिसमें सेहत का खजाना छुपा हुआ है। चेरी में फाइटोकेमिकल्स और विटामिन सी सहित कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। यह छोटा फल एंटीऑक्सिडेंट का एक पावरहाउस है जिसका आपके स्वास्थ्य पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है। इसे खाने से कई तरह की बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है। जिसमें हार्ट से जुड़ी बीमारी और कैंसर भी शामिल है। आइए जानते हैं चेरी खाने से वजन कम करने से लेकर और क्या-क्या फायदे होते हैं...

1. अच्छी नींद चेरी खाने से आती है
चेरी मेलाटॉनिन हार्मोन को बढ़ाने का काम करता है। जिसकी वजह से अच्छी नींद आती है। चेरी का रस पीने से नींद के चक्र को नियंत्रित करने में मदद मिलती हैं। अनिद्रा दूर भागती है।

2. मांसपेशियों के दर्द को भगाता है दूर
चेरी में एंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो दर्द को दूर करने मदद करती है। एक्सरसाइज के बाद होने वाले मांसपेशियों के दर्द को चेरी तुरंत दूर कर देता है। ताजा चेरी को आहार में शामिल करना चाहिए। जिससे फिटनेस फ्रीक दर्द को दूर रखकर और ज्यादा एक्सरसाइज कर सकते हैं
3. हृदय रोगों के जोखिम को रोकता है
चेरी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट रक्तचाप को नियंत्रित करने वाले खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और सूजन पैदा करने वाले कीटाणु से लड़ने में मदद करता है। इससे हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है।
4. वजन कम करने में मददगार
चेरी खराब कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर के स्तर और रक्तचाप को कम करने में मदद करती है। इसके साथ ही हड्डियों और जोड़ों पर तनाव को भी कम करती है। कैलोरी में कम और पानी की मात्रा में उच्च होने के कारण, वे वजन घटाने के लिए एक अच्छी चीज है।
5. ग्लो स्किन के लिए चेरी खाएं
चेरी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। जिससे दाग और धब्बे चेहरे से खत्म हो जाता है। आप कुछ चेरी का रस निचोड़कर और उसमें एक चुटकी हल्दी और एक चम्मच शहद मिलाकर फेस पैक तैयार कर सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाए और 10 मिनट बाद धो लें।
6. बालों को मजबूत और चमकदार बनाता है
चेरी में विटामिन बी और विटामिन सी की उपस्थिति बालों के रोम को मजबूत करने में मदद करती है। बालों को टूटने से बचाती है और स्कैल को हेल्दी रखता है। चेरी बहुत पौष्टिक युक्त फल है। गर्मी के मौसम में इसे अपने डाइट में जरूर शामिल करें।
और पढ़ें:
Bone Health: 3 फूड्स जो आपकी हड्डियों को बढ़ती उम्र में भी रखेगा मजबूत, एक्सपर्ट ने खोला राज
मॉनसून में बनाए ये 7 तरह के मसाला चाय, टेस्ट के साथ-साथ बीमारियों से रखेगी सुरक्षित
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.