तलाक लेने के बाद भी एक दूजे संग ये रिश्ता निभा रहे हैं ये बॉलीवुड कपल, आपको भी लेनी चाहिए सीख

Published : Mar 13, 2021, 07:32 PM ISTUpdated : Mar 13, 2021, 07:46 PM IST

रिश्ते इतने खराब हो जाते हैं कि एक दूसरे का चेहरा भी नहीं देखना चाहते हैं। लेकिन वहीं इस सबसे परे बॉलीवुड में कई ऐसे कपल हैं जो तलाक लेने के बाद भी एक रिश्ते की डोर में बंधे हैं। रिश्ता भले ही टूट गया हो लेकिन कभी एक दूसरे से नफरत नहीं की। रिश्ता खराब होने के बाद भी परिवार के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। 

PREV
14
तलाक लेने के बाद भी एक दूजे संग ये रिश्ता निभा रहे हैं ये बॉलीवुड कपल, आपको भी लेनी चाहिए सीख

फरहान अखतर-अधुना भबानी

फरहान अखतर और अधुना भबानी ने साल 2000 में शादी की थी और शादी के 17 साल बाद यानी साल 2017 में इस रिश्ते से अलग होने का फैसला लिया। दोनों की दो बेटियां हैं शाक्या और अकीरा। फरहान और अधुना दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके है लेकिन बच्चों के लिए मां बाप का फर्ज निभा रहे हैं। उन्होंने अपनी टूटती शादी का असर बच्चों पर नहीं होने दिया।

24

अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा भले ही एक दूसरे से अलग हो गए हों। शादी टूट गई हो लेकिन आज भी परिवार के साथ रिश्ता खत्म नहीं हुआ है जहां मलाइका अपनी देवरानी के साथ चिल करती नजर आती हैं तो वहीं अमृता अरोड़ा की बॉन्डिंग आज भी वैसे ही है। इतना ही नहीं दोनों ने अपने बेटे

34

रणवीर शौरी-कोंकणा सेन 

इस कपल ने साल 2010 में शादी की और 2015 में अलग होने का फैसला ले लिया। लेकिन दोनों अपने बेटे हारुन के लिए आज भी साथ हैं। दोनों इस बात को अच्छे से जानते थे कि मां-बाप का अलग होना बच्चों की इमोशनल व मेंटल हेल्थ पर असर डालता है।

44

ऋतिक रोशन और सुजैन खान

ये बॉलीवुड की वो जोड़ी है जो पहले एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं और फिर पति पत्नी। अब दोनों का तलाक हो चुका है लेकिन दोनों अपने दोनों बच्चों के लिए बेहतरीन पेरेंट बनकर हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं। दोनों ने इस रिश्ते का सम्मान किया और अब फिर से दोस्ती का रिश्ता निभा एक दूसरे का साथ दे रहे हैं।

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories