प्रियंका गांधी की बेटी मिराया किसी मॉडल से नहीं है कम, 20 साल के होने पर रॉबर्ट वाड्रा ने शेयर की तस्वीरें

Published : Jun 24, 2022, 07:57 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क. प्रियंका गांधी वाड्रा  (Priyanka Gandhi)  और रॉबर्ट वाड्रा ( Robert Vadra) की बेटी मिराया 20 साल की हो गई हैं। मिराया के जन्मदिन पर उनके मम्मी-पापा  ने स्पेशल अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। रॉबर्ट ने मियारा की बचपन से लेकर बड़े होने तक की तस्वीरें शेयर करते हुए एक प्यार सा मैसेज लिखा। वहीं प्रियंका गांधी ने बचपन और यंग एज की एक तस्वीर शेयर करते हुए बहुत ही प्यारी सी बात लिखीं। तस्वीरों को देखकर पता चलाता है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की बेटी बेहद ही खूबसूरत हैं। आइए नीचे देखते हैं मारिया वाड्रा की प्यारी तस्वीरें...

PREV
17
प्रियंका गांधी की बेटी मिराया किसी मॉडल से नहीं है कम, 20 साल के होने पर रॉबर्ट वाड्रा ने शेयर की तस्वीरें

20 साल की मिराया वाड्रा पॉलिटिक्स से दूर मालदीव्स में हैं। वह वहां पर  इंस्‍ट्रक्‍टर लेवल डाइविंग कोर्स कर रही हैं। प्रियंका की लाडली बहुत ही खूबसूरत हैं। 

27

मिराया वाड्रा के जन्मदिन पर प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा ने खास अंदाज में बधाई दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपनी लाडली का जन्मदिन मनाने के लिए वो मालदीव्स गए हैं। 

37

रॉबर्ट वाड्रा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'मेरी सुंदर, प्यारी बेटी मिराया जन्मदिन की बधाई।  तुम 20 साल की हो चुकी हो। तुम्हें देखकर जो पहला शब्द दिमाग में आता है, वो है निडर।'

47

बिजनेसमैन रॉबर्ड ने आगे अपनी बेटी के लिए लिखा,'तुम पूरी तरह से आत्मनिर्भर, हिम्मत ना हारने वाली, सौम्य स्वभाव की और अपने परिवार, दादा-दादी, दोस्तों और सबकी देखभाल करने वाली लड़की हो। तुम हर किसी के साथ दोस्ती और रिश्ते निभाती हो। तुम प्राकृति प्रेमी हो जो हर दिन सीखने, सहेजने और बनाने में भरोसा रखती है।'

57

उन्होंने आगे लिखा,'मुझे तुम पर बहुत गर्व है। मैं हर दिन हर तरह से तुम्हारें मदद के लिए खड़ा हूं। मुझे लगता है कि मैं तुमसे बहुत कुछ सीख सकता हूं। मुझे यकीन है कि यह साल तुम्हारे लिए कई नए मौके लेकर आएंगे जो काफी रोमांचक रहने वाले हैं। आशा करता हूं कि ये तुम्हारा अब तक का सबसे अच्छा साल हो  हमारा प्यार, दोस्ती और बॉन्ड पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो जाए, माई लव।'

67

वहीं प्रियंका गांधी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,'मेरा बदमाश, मनमौजी बच्चा...आज...लेकिन मेरे लिए, हमेशा मेरा छोटा बच्चा।'

77

एक आम माता-पिता की तरह प्रियंका और रॉबर्ड भी अपने बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। मिराया उनकी आंखों का तारा है। वो अपनी बेटी को मर्जी का रास्ता चुनने की आजादी दे रखी है। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी मालदीव्स में बेटी का जन्मदिन मनाने गई हैं।

और पढ़ें:

पति-पत्नी की ये 6 आदतें शादीशुदा जिंदगी को कर देती है तबाह, सिर्फ एक कदम से हो सकता है सबकुछ ठीक

91 साल के रूपर्ट मर्डोक चौथी बार लेने जा रहे हैं तलाक, 30 साल छोटी पत्नी से होंगे अलग, होगा सबसे महंगा डिवोर्स

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories