Published : Aug 27, 2022, 09:24 AM ISTUpdated : Aug 27, 2022, 09:30 AM IST
रिलेशनशिप डेस्क. जब हम प्यार में होते हैं तो हजारों सपने उस इंसान के साथ जोड़ लेते हैं। उसके साथ ताउम्र गुजारने का फैसला करते हैं। लेकिन कई वजहों से दोनों के बीच दूरियां आने लगती हैं और रिश्ता टूट जाती है। यानी दोनों के बीच ब्रेकअप हो जाता है। जो जिस गहराई से प्यार में होता है उसे दर्द सबसे ज्यादा होता है। कुछ लोग डिप्रेशन में चले जाते हैं तो किसी के मन में सुसाइडल ख्याल आने लगता है। तो जरा ठहरने की जरूरत है और सोचने की का टाइम है कि ब्रेकअप हुआ है जीवन खत्म नहीं हुआ है। सबसे ज्यादा अनमोल जीवन है जिसके कई रंग हैं। ब्रेकअप के बाद आपकी जिंदगी फिर से पटरी पर लौट सकती है बस ये 5 चीजों को करना होगा फॉलो...
ब्रेकअप के बाद अक्सर देखा गया है कि मन में तरह-तरह के गलत ख्याल आने लगते हैं। काम करने में लोग असमर्थ हो जाते हैं। किसी भी चीज में मन नहीं लगता है। तो इन सबसे निकलने का एक तरीका है फैमिली और दोस्तों के साथ ज्यादा वक्त गुजारना। घूमने जाना, पार्टी करना। वो चीज करें जो आपको पसंद है। खुद को जितना बिजी रखेंगे, ब्रेकअप के दर्द से बाहर निकलेंगे।
25
2. रोने में कोई बुराई नहीं
ब्रेकअप के बाद अक्सर लड़के चुप्पी साध लेते हैं। अक्सर वो अंदर ही अंदर घुटते रहते हैं। लड़कियां रो कर मन हल्ला कर लेती हैं। लेकिन ब्रेकअप के दर्द से निकलना है तो रोने में कोई बुराई नहीं है। रोना दुख से निकालने और फिर से पहले से भी मजबूती से खड़े होने की शक्ति देता है। इसलिए ब्रेकअप के बाद इतना रोइए कि फिर आपके पास आंसू बर्बाद करने के लिए नहीं बचें। फिर खड़े होइए और जीवन का सम्मान करते हुए आगे बढ़िए।
35
3. खुद को रखें हर चीज से पहले
प्यार में जब हम होते हैं तो पार्टनर की खुशी के आगे अपनी खुशी भूल जाते हैं। लेकिन ब्रेकअप के बाद खुद को ऊपर रखना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि आप ही वहां अपने लिए होंगे। दूसरा कोई नहीं। ये सोचिए कि आप खुद की फेवरेट हैं और आप किसी और को अपनी जिंदगी पर नहीं हावी होने देंगी।
45
4.फिजिकल एक्टिविटी पर फोकस
ब्रेकअप के बाद अक्सर देखा गया है कि लोग शराब पीने लगते हैं। जंक फूड खाने लगते हैं। दुख से भरे गाने या फिर फिल्में देखने लगते हैं। लेकिन यकीन मानिए ये सब ब्रेकअप से बाहर निकलने में मदद नहीं करने वाला होता है। ब्रेकअप के बाद अपनी एनर्जी को एक्सरसाइज या फिर फिजिकल एक्टिविटी पर खर्च कीजिए। स्वीमिंग, रनिंग, साइकलिंग या फिर टेनिस जैसी चीजें खेलिए। यह आपको दर्द से बाहर निकालेगा और आपका दिल-दिमाग तरोताजा महसूस करेगा।
55
5. तकलीफ को करें स्वीकार
ब्रेकअप के बाद यह एहसास करना काफी मुश्किल होता है कि वो अब आपकी जिंदगी में नहीं हैं। आपके मन में बिताए हुए पल तैरते रहते हैं। तो सबसे पहले यह स्वीकार करने की जरूरत है कि अब वो चला गया है। आपकी जिंदगी में वो नहीं है। ये सोचे कि आपने उसे पूरे दिल से प्यार किया और रिश्ता निभाने की कोशिश की। लेकिन वो काम नहीं आया। बिना किसी गिल्ट के आप आगे बढ़ें।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.