रिलेशनशिप डेस्क. भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी को एक अच्छे पार्टनर (life partner) की तलाश होती है। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि काफी उम्र होने के बाद भी आप सिंगल ही रहते हैं। अगर आप अभी तक सिंगल हैं तो हम आपको उसके कुछ कारण बता रहे हैं। कई बार ऐसा होता है कि शादी की उम्र होने के बाद भी शादियां नहीं हो पाती हैं। लंबी तलाश के बाद भी लोग अकेले जीवन जीने लगते हैं। कहते हैं कि रिश्तों के मामले में भाग्य भी एक बड़ा फैक्टर होता है। लेकिन कभी-कभी रिलेशनशिप (relationship) में कुछ आदतें भी होती हैं जिसके कारण आपको पार्टनर नहीं मिल पाता है। अगर आपकी भी लंबी तलाश के बाद शादी नहीं हो रही तो सबसे पहले उनके पीछे का कारण जानते हैं।
कंपेयर करना भी एक बड़ा कारण
कई बार ऐसा देखा जाता है कि बढ़ते उम्र के बाद लड़का हो या लड़की दोनों हमसफर के तलाश में तो होते हैं लेकिन उनको अपना सही पार्टनर नहीं मिल पाता है। ज्यादातर लोग अपने पहले पार्टनर से कंपेयर कर पार्टनर ढूंढते हैं। ऐसे में कोई भी रिश्ता उन्हें पसंद नहीं आता है। रिश्तों में पुराने पार्टनर के साथ नए पार्टनर को कंपेयर करने से आपका रिश्ता कभी आगे नहीं बढ़ सकता है।
आपका व्यवहार
कभी-कभार आपका व्यवहार भी एक रिश्ते को निभाने के लिए बहुत मायने रखता है। कई बार न चाहते हुए भी हमारे अंदर की झिझक, मानसिक अवसाद या बात करने के तरीके से भी शादी जैसी बात बिगड़ जाती है।
माहौल
कभी-कभी आपकी फैमली का माहौल भी रिश्ते को खराब कर देता है। जब आप किसी रिलेशन में होते हैं तो आप पार्टनर से उसी मौहाल की उम्मीद करते हैं जैसा आपके घर में होता है अगर आपका पार्टनर आपके माहौल में खुद का एडजस्ट कर पाने में असमर्थ होता है तो आपका रिश्ता बनने से पहले ही टूट जाता है।
आज भी सुंदरता बड़ा पैमाना
कई बार ऐसा होता है कि जिस लड़की के साथ आपकी शादी होनी है वो भले ही आपको पसंद हो पर आपके घर वालों को पसंद नहीं होती तो रिश्ता टूट जाता है। कई फैमली मेंबर्स के लिए आज भी सुंदरता एक बड़ा पैमाना होता है।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.