Published : Oct 21, 2021, 12:28 PM ISTUpdated : Oct 21, 2021, 01:27 PM IST
नई दिल्ली। हम जब भी किसी रिलेशन मे होते हैं तो हमे कई चीजों से गुजरना पड़ता है। कभी हम स्ट्रांग महसूस करते हैं तो कभी हम असुरक्षित। असुरक्षित होना आपके पार्टनर के बदले व्यवहार के कारण होता है। ऐसे में जब भी कोई एक पार्टनर ऐसा महसूस करे तो दूसरे पार्टनर को उसका सहारा बनके उसके साथ हमेशा खड़े रहना चाहिए। इसके लिए आज हम कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिसको अपनाकर आप अपने रिलेशन को अच्छा कर सकते हैं।
आप ये सोच रहे हैं कि, आप एक्सपेंसिव गिफ्ट देकर अपने पार्टनर को खुश कर सकते हैं तो ऐसा नहीं है। आप उनके साथ समय बिताएं जिससे वो खुश रहेगें। उन्हें एक जरिया दें जिससे वो उस इनसिक्योरिटी से बाहर निकले। इसके लिए आप उन्हें बाहर ले जा सकते हैं। ताकि वो आपके साथ थोड़ा टाइम स्पेंड करें।
25
अपने पार्टनर को इंपॉर्टेंस दें
आप अपने पार्टनर का ध्यान रखें। ताकि उन्हें भी लगे की उनसे ज्यादा इंपॉर्टेंस उनसे ज्यादा कोई और नहीं है। वो इसलिए क्योंकि इस समय आपको पार्टनर को इमोशनल अटैचमेंट की ज्यादा जरूरत होती है। जिससे वो सिक्योर फील करता है।
अगर आपको लग रहा है कि, आपका पार्टनर थोड़ा इनसिक्योर है तो आपको उसे मेंटली और फीजिकली दोनों सपोर्ट देने चाहिए ताकि वो सिक्योर रहे और उसके दिमाग में किसी प्रकार का कोई डर पैदा ना हो।
45
हमेशा उसका आत्मविश्वास बढ़ाएं
आपका पार्टनर जिस अवस्था में है ऐसे में उसे जरूरत है आत्मविश्वास की जिसे आपको बढ़ाना होगा। ताकि वो परेशानियों से घिरा ना रहे। गलत बातें अपने दिमाग में ना लाए।
आप अपने पार्टनर से नॉर्मल बात करें। जैसे हमेशा करते रहते हैं। ऐसे में वो आपके और ज्यादा करीब आएगा साथ ही वो आपके साथ टाइम गुजारना भी काफी पसंद करेगा। इससे आपको भी अच्छा महसूस होगा और आपका रिलेशन भी स्ट्रोंग हो जाएगा।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.