रिलेशनशिप डेस्क : हर संस्कृति और समाज में शादी से जुड़े हुए अपने अलग ही कल्चर और रीति-रिवाज होते हैं, जिन्हें बड़े धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं शादी-ब्याह से जुड़ी ऐसी 10 अजीबोगरीब परंपराओं के बारे में जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। कहीं पर दूल्हा दुल्हन को टॉयलेट सीट के अंदर खाना डालकर दिया जाता है, तो कहीं पर उन्हें टॉयलेट ही नहीं जाने दिया जाता तो और तो और एक जगह ऐसी है जहां शादी करने के लिए लड़का लड़की को घर से भागना जरूरी होता है।
फ्रांस में शादी के दौरान लड़की वाले को शादी में बचे हुए खाने को टॉयलेट सीट के अंदर डालना होता है। इसके बाद इस सीट को पति पत्नी के कमरे में रख दिया जाता है और उन्हें जबरदस्ती इस सीट पर से खाना निकाल कर खाना पड़ता है।
210
चीन के तुजीया प्रांत में ऐसी परंपरा है जहां दुल्हन को शादी से 1 महीने पहले से रोजाना विदाई की प्रैक्टिस करनी होती है और यह लड़की 1 महीने पहले से ही खूब रोना शुरू कर देती है।
310
मंगोलिया के कुछ क्षेत्र में लड़के और लड़कियों को चाकू से अंडे फोड़ने होते है और जब तक अंडे से चूजा नहीं निकलता तब तक दोनों की शादी की तारीख तय नहीं होती है।
410
इंडोनेशिया में तो शादी की ऐसी अजीब परंपरा है जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। यहां नए कपल्स को शादी के 3 दिन बाद तक टॉयलेट का इस्तेमाल नहीं करने दिया जाता है, क्योंकि कहते हैं कि ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियां उनके वैवाहिक जीवन पर असर डाल सकती हैं।
510
स्वीडन में दूल्हा-दुल्हन को दोस्त, रिश्तेदार और शादी में आए सभी लोग खूब किस करते हैं। दरअसल, यहां दूल्हा-दुल्हन जब खाने की टेबल पर बैठते हैं और इनमें से अगर कोई टॉयलेट के लिए 2 मिनट भी उठ कर चला जाता है तो बाकी लोग दूल्हा या दुल्हन को खूब किस करते हैं।
610
केन्या के मसाई मारा नाम के इलाके में लड़की की विदाई करने के दौरान अजीब परंपरा निभाई जाती है। यहां पिता अपनी बेटी के सिर और ब्रेस्ट पर थूकता है। इसके बाद उस लड़की का सिर मुंडवाया जाता है, तब जाकर लड़की की विदाई होती है।
710
साउथ कोरिया में पुरुषों को अपनी मर्दानगी दिखाने के लिए खूब डंडों से पिटाई खानी पड़ती है। दरअसल, इस रिवाज में दूल्हे को लकड़ी से बांधकर उल्टा टांग दिया जाता है और उसके तलवों पर डंडे से पिटाई की जाती है।
810
चाइना के युगुर क्षेत्र में दूल्हा दुल्हन को तीर से मारता है और इसके बाद उन तीरों को तोड़ देता है। कहते हैं कि ऐसा करने से दूल्हा दुल्हन के बीच हमेशा प्यार बना रहता है और तीर मारकर वह अपने प्यार के लंबी उम्र की कामना करता है।
910
चीन में आज भी कई जगह ऐसी है जहां शादीशुदा नए नवेले जोड़े को अपने बाल कटवाने पड़ते हैं। इसे सफाई और सुंदरता के लिए बहुत जरूरी माना जाता है।
1010
रोमानिया में जो लड़का लड़की शादी करना चाहते हैं, भले ही उनके परिवार वाले तैयार हो, लेकिन शादी से पहले उन्हें बिना बताए घर से भागना होता है और दो-तीन दिन साथ रहने के बाद वह उन्हें शादीशुदा करार दे दिए जाते हैं। फिर दोनों की धूमधाम से शादी होती है।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.