रिलेशनशिप डेस्क: कंडोम का इस्तेमाल प्रेग्नेंसी रोकने के लिए किया जाता है। इसके अलावा भी कंडोम कई तरह के सेक्सयुअल ट्रांसमिटेड डिजीज से बचाव करता है। कंडोम ज्यादातर सिंथेटिक मटेरियल से बनाए जाते हैं। ऐसे में लोगों को लगता है कि रबर से बनी चीज भला कैसे खराब हो सकती है? लेकिन आपको बता दें कि अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो आप गलत हैं। कंडोम की भी एक्सपायरी डेट होती है। अगर इस डेट के बाद आपने कंडोम यूज किया तो वो बेकार ही साबित होगी। साथ ही आपको कई तरह की बीमारियां भी हो सकती है। हालांकि सिंथेटिक मटेरियल से बने कंडोम नेचुरल मटेरियल से बने कंडोम्स के मुकाबले ज्यादा समय तक सही रहते हैं। आइये आपको बताते हैं कंडोम से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जिसे खरीदने से पहले हर शख्स को जाननी चाहिए...
जिस तरह से किसी शॉप या मेडिकल स्टोर में कुछ लेने के बाद हम उसकी एक्सपायरी डेट चेक करते हैं, ठीक उसी तरह कंडोम की एक्सपायरी डेट भी जरूर देखें। जब भी इसे खरीदें इसके पैकेट पर बेस्ट बिफोर या एक्सपायर होने की डेट चेक कर लें।
27
एक्सपायर हो चुके कंडोम को कभी भी इस्तेमाल ना करें। दरअसल, कंडोम के ऊपर कंपनियां ल्यूब लगाती हैं। जब कंडोम एक्सपायर हो जाता है तब ये ल्यूब भी खराब हो जाती है। ऐसे में अगर इसे इस्तेमाल किया गया तो प्राइवेट पार्ट्स में जलन के साथ कई समस्याएं भी होने लगती है।
37
एक्सपायरी डेट के अलावा भी कई वजहें हैं, जिससे कंडोम खराब हो जाते हैं। आमतौर पर मर्दों की आदत होती है कि वो कंडोम अपने पर्स में डालकर रखते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा नहीं करना चाहिए। पर्स में फ्रिक्शन की वजह से ये पैकेट के अंदर होने के बावजूद खराब हो जाते हैं।
47
तापमान भी कंडोम की क्वालिटी को प्रभावित करता है। कभी भी कंडोम को गर्म जगह में ना रखें। इससे ये खराब हो जाते हैं। साथ ही बेहद ठंडी जगह पर भी इसे रखने से ये खराब हो जाते हैं। आप कंडोम को नॉर्मल रूम टेम्पेरेचर पर रखें।
57
अब बात करते हैं कंडोम के उम्र की। सिंथेटिक मटेरियल से बने कंडोम ज्यादातर चार से पांच साल तक सुरक्षित रहते हैं। आप इतने लंबे समय तक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। बस इसे किसी नॉर्मल टेम्पेरेचर वाली जगह पर रखा गया हो।
67
वहीं जो कंडोम नैचुरल मटेरियल से बने हैं, उनके जल्दी खराब होने के चान्सेस हैं। ऐसे में इन्हें खरीदने के बाद जल्द से जल्द इस्तेमाल कर लें। इसके अलावा कंडोम खरीदते हुए ये जरूर चेक करें कि उसमें स्पर्मीसाइड केमिकल का प्रयोग किया गया है या नहीं? अगर हां, तो ये केमिकल कंडोम की लाइफ कम कर देता है।
77
बता दें कि हमेशा अच्छे क्वालिटी और ब्रांड का कंडोम ही यूज करें। अगर खराब क्वालिटी का कंडोम यूज करेंगे तो सेक्स के दौरान इसके फटने के चान्सेस बढ़ जाते हैं। साथ ही एक्सपायर कंडोम से खतरनाक यौन बीमारियां भी हो सकती हैं। इसलिए हमेशा कंडोम देखकर ही यूज करें।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.