कजाकिस्तान की लड़की का दिल आया सीकर के रहने वाले लड़के पर
राजस्थान के सीकर के रहने वाले पंकज सैनी की शादी काफी सुर्खियों में रहीं। उन्होंने कजाकिस्तान की तानिया के साथ सात फेरे लए। जनवरी 2019 में पंकज कंपनी के काम से तुर्की गए थे। वहां पर कजाकिस्तान की रहने वाली तानिया भी मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद तुर्की घूमने आ गईं। यही पर दोनों की मुलाकात हुई और प्यार में पड़ गए। इसके बाद तानिया अपने परिवार से मिलाने के लिए पंकज को कजाकिस्तान ले गई। जहां पर इनके रिश्ते को मंजूरी मिल गई। फिर दोनों ने सगाई कर ली। साल 2020 में दोनों ने शादी का फैसला किया। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से तानिया को भारत का वीजा नहीं मिल सका। लेकिन पिछले साल तानिया दिसंबर में सीकर आई और फिर इस साल 2022 की शुरुआत में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी की सबसे बड़ी बात ये रही कि शादी का पूरा खर्चा दूल्हे के बड़े भाई के ससुर ने उठाया और उन्होंने ही तानिया का कन्यादान किया।