Year Ender 2022: प्यार में टूटी सरहद की दीवार,इन विदेशी लड़कियों ने देसी लड़कों के साथ सात फेरे

Published : Dec 24, 2022, 01:49 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क. कहते हैं जोड़ियां ऊपर से बनकर आती है। कई मायनों में इसे देखने पर यकीन हो जाता है कि हमसफर का चुनाव ऊपरवाला ही करता है। बस हम उसके आदेश पर चलते हैं। हम आपको साल 2022 में हुई ऐसी शादियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो भाषा,मजहब की दीवार ही नहीं बल्कि मुल्कों की सीमाओं को लांघ दिया। कई ऐसी विदेशी बालाएं इंडिया में आईं और यहां के छोरे के साथ सात फेरे लिए। आइए नीचे देखते हैं सरहदों को पार कर परवान चढ़ा प्यार....  

PREV
17
Year Ender 2022: प्यार में टूटी सरहद की दीवार,इन विदेशी लड़कियों ने देसी लड़कों के साथ सात फेरे

कजाकिस्तान की लड़की का दिल आया सीकर के रहने वाले लड़के पर

राजस्थान के सीकर के रहने वाले पंकज  सैनी की शादी काफी सुर्खियों में रहीं। उन्होंने  कजाकिस्तान की तानिया  के साथ सात फेरे लए। जनवरी 2019 में पंकज कंपनी के काम से तुर्की गए थे। वहां पर  कजाकिस्तान की रहने वाली तानिया भी मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद तुर्की घूमने आ गईं। यही पर दोनों की मुलाकात हुई और प्यार में पड़ गए। इसके बाद तानिया अपने परिवार से मिलाने के लिए पंकज को कजाकिस्तान ले गई। जहां पर इनके रिश्ते को मंजूरी मिल गई। फिर दोनों ने सगाई कर ली। साल 2020 में दोनों ने शादी का फैसला किया। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से तानिया को भारत का वीजा नहीं मिल सका। लेकिन पिछले साल तानिया दिसंबर में सीकर आई और फिर इस साल 2022 की शुरुआत में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी की सबसे बड़ी बात ये रही कि शादी का पूरा खर्चा दूल्हे के बड़े भाई के ससुर ने उठाया और उन्होंने ही तानिया का कन्यादान किया।

27

राजस्थान के छोरे से पेरिस की लड़की से रचाई शादी

राजस्थान के ही एक लड़के ने पेरिस की लड़की से शादी रचाकर सुर्खियों में आ गया। राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले राहुल गोयल छह साल की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका गए थे। इस दौरान उनकी मुलाकात पेरिस में रहने वाली मरजोलिन लोपेज से हुई । दोनों एक दूसरे के इश्क में पड़ गए। पढ़ाई पूरी करने के बाद राहुल नीदरलैंड में जा बसे। कुछ समय के बाद मारजोलेन भी वहां पहुंच गईं और दोनों लिव इन में रहने लगे। इसके बाद राहुल ने फैमिली से शादी के लिए परमिशन मांगी। जिसके बाद उनके पिता राजेश गोयल ने कहा कि शादी भारतीय रीति-रिवाज से होगी। इसके बाद राहुल ने मारजोलेन की फैमिली से बात की और मनाया। छह नवंबर को भरतपुर में राहुल और मारजोलेन हिंदू रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंद गए। 
 

37

आगरा में आई इंग्लैंड की लड़की

यूपी के आगरा के नगला गाढ़ी गांव में रहने वाले पालेंद्र को इंग्लैंड की रहने वाली हैना हाबिट से मोहब्बत हो गया। प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले 28 साल के पालेंद्र की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हैना से हुई थी थी। प्यार परवान चढ़ने के बाद दोनों ने शादी की बात की। इसके बाद पालेंद्र ने ये बात घर वालों को बताई। शादी की मंजूरी मिलने के बाद हैना हाबिट इंडिया पहुंची और गांव के मंदिर में दोनों ने शादी रचाई। 
 

47

गाजियाबाद की बहू बनी जर्मनी की लड़की

गाजियाबाद के रहने वाले श्रेष्ठ उर्फ सन्नी जर्मनी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने गए थे। इसके बाद वहीं पर वो जॉब करने लगे। इस दौरान उनकी मुलाकात जर्मनी के जेनिफर (jennifer) से हुई। मुलाकात कब प्यार में बदल गया पता ही नहीं चला। जेनिफर इंडिया शादी रचाने आई। राजस्थान के भरतपुर में उन लोगों ने डेस्टीनेशन वेडिंग की। इस दौरान लड़के पक्ष के साथ लड़की पक्ष के आए लोग भी देसी रंग में रंगे नजर आए। जेनिफर ने हिंदू रीति रिवाज से सन्नी का हाथ थामा।

57

अमेरिका की लड़की मुरादाबाद के लड़के से की शादी

2 साल पहले अमेरिका में रहने वाली सोनिया की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए मुराबादा के रहने वाले सालिम से हुई। उस वक्त सालिम सउदी अरब में हेयर कटिंग का काम करता था। फार्मेसी का कोर्स करने वाली सोनिया ने सालिम को दिल दे दिया। मूल रूप से नेपाल की रहने वाली सोनिया अकेले मुरादाबाद आ गईं और सालिम का हाथ थाम लिया। 

67

सहरसा का छोरा जर्मनी की छोरी
बिहार के सहरसा के रहने वाले छोरे का दिल जर्मनी की छोरी पर आ गया।  पटुआहा के रहने वाले चैतन्य ने शिलॉन्ग में बीटेक की पढ़ाई की। इसके बाद एमएस की डिग्री बेल्जियम और पीएचडी की पढ़ाई जर्मनी से की। जर्मनी में रहने के दौरान उनकी मुलाकात मार्था से हुई जो उसी कॉलेज में पीएचडी कर रही थीं। दोस्ती प्यार में बदली। इसके बाद दोनों से एक साथ जीवन गुजारने का फैसला किया। मार्थ जर्मनी छोड़कर इंडिया आई और सहरसा में जाकर हिंदू रीति रिवाज से चैतन्य से शादी की। इनकी लव स्टोरी लोकल ही नहीं सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई।
 

77

बिहार के लड़के का नीदरलैंड्स की लड़की से हुआ प्यार

सोशल मीडिया पर नीदरलैंड्स की मायरा और पटना के आदि की लव स्टोरी वायरल हो रही है। दोनों ने दिसंबर में ही पटना में हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी की है। मायरा और आदि की मुलाकात साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया में मास्टर्स की पढ़ाई के दौरान हुई थी। मायरा वर्किंग हॉलिडे के लिए पहुंची थीं।दोनों एक ही जगह पर रह रहे थे। इसके बाद दोनों ऑस्ट्रेलिया एक साथ घूमने निकल पड़े। इस बीच दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। इसके बाद कपल ने नीदरलैंड्स शिफ्ट होने का मन बना लिया।जून 2020 में आदि मायरा के पास गए और वहीं रहने लगे।  आदि और मायरा यूट्यूब चैनल चलाते हैं।

और पढ़ें:

नए साल पर प्रेग्नेंट महिला भूलकर भी शराब नहीं करें टच, रुक सकती है बच्चे का ब्रेन ग्रोथ

Liver Disease:खराब लिवर देते हैं ये 6 संकेत,पहचानें और तुरंत कराए इलाज

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories