Published : Aug 19, 2022, 12:09 AM ISTUpdated : Aug 19, 2022, 12:11 AM IST
नई दिल्ली। पूरे देश में जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग मंदिरों में जाकर भगवान कृष्ण की पूजा कर रहे हैं। माताएं अपने बच्चों को भगवान कृष्ण और राधा के रूप में तैयार कर रही हैं। इस बार 19 अगस्त को जन्माष्टमी के मौके पर 8 शुभ योग बन रहे हैं, जिसके चलते ये पर्व और भी खास हो गया है। ये योग 400 साल बाद बन रहे हैं। आगे देखें कृष्ण जन्माष्टमी की 10 खास तस्वीरें...
यह तस्वीर पश्चिम बंगाल के हुबली की है। 'कृष्ण जन्माष्टमी' उत्सव के दौरान भगवान कृष्ण के रूप में कपड़े पहने बच्चे।
210
यह तस्वीर राजस्थान के अजमेर की है। यहां कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर एक मुस्लिम महिला ने अपने बच्चे को भगवान कृष्ण के रूप में तैयार किया है।
310
पटियाला के एक स्कूल में 'जन्माष्टमी' समारोह के दौरान भगवान कृष्ण और देवी राधा के रूप में तैयार छात्र-छात्राओं ने फुटबॉल खेला।
410
अमृतसर में 'जन्माष्टमी' उत्सव पर दुर्गियाना मंदिर में भक्तों भी भीड़ जुटी। इसी दौरान भगवान कृष्ण के वेश में एक बच्चे को उठाती महिला।
510
बेंगलुरु के इस्कॉन मंदिर में 'कृष्ण जन्माष्टमी' उत्सव के अवसर पर एक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान कृष्ण के रूप में तैयार एक बच्चा।
610
भुवनेश्वर में जन्माष्टमी त्योहार के अवसर पर एक प्रतियोगिता के दौरान भगवान कृष्ण के रूप में तैयार बच्चे। यहां सबसे अच्छी तरह तैयार होकर आए बच्चे को पुरस्कार दिया गया।
710
यह तस्वीर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की है। यहां स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर एक बच्चे को कृष्ण के रूप में तैयार किया गया। छात्राओं ने उसे माखन खिलाया।
810
अहमदाबाद के एक स्कूल में 'जन्माष्टमी' पर्व को लेकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए छात्र-छात्राएं।
910
यह तस्वीर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बाहर की है। यहां 'कृष्ण जन्माष्टमी'पर एक लड़का भगवान कृष्ण के रूप में तैयार होकर आया।
1010
बेंगलुरु के इस्कॉन मंदिर में 'कृष्ण जन्माष्टमी'उत्सव के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता के दौरान भगवान कृष्ण के रूप में तैयार बच्चा।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi