उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्यायाधीश कहा जाता है क्योंकि हर प्राणी को उसके अच्छे-बुरे कर्मों का फल शनिदेव द्वारा ही प्राप्त होता है। ये ग्रह एक राशि में ढाई साल तक रहता है। इस तरह 12 राशियों में भ्रमण करने में इसे पूरे 30 साल का समय लगता है। साल 2023 के पहले ही महीने में यानी जनवरी में ये ग्रह राशि बदलकर मकर से कुंभ में प्रवेश करेगा। ऐसा होने से कई राशि वालों की परेशानियां कम हो जाएंगी, वहीं कई की बढ़ जाएंगी। आगे जानिए साल 2023 में शनि ग्रह का किसा राशि पर कैसा असर होगा…
साल 2023 में शनि के प्रभाव से पिछले समय से जो आपके काम अटके हुए हैं उनमें गति आएगी। सेहत से जुड़ी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं। 17 जून से 4 नवंबर के बीच शनि कुंभ राशि में वक्री रहेगा यानी टेढ़ी चाल चलेगा, इस दौरान आपको सावधान रहना होगा। लेन-देन करते समय अतिरिक्त ध्यान रखें।
शनि का संपूर्ण राशिफल और उपाय जानने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें…
साल 2023 में शनि के प्रभाव से नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिलने से आपकी खुशियां बढ़ जाएंगी। पुराने निवेश का फायदा इस समय आपको मिल सकता है। पुश्तैनी संपत्ति का विवाद भी इस साल सुलझ जाएगा। शनि के वक्री काल के दौरान कोई आपके विरुद्ध षड़यत्र रच सकता है।
शनि का संपूर्ण राशिफल और उपाय जानने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें…
साल 2023 में शनि के प्रभाव से नौकरी में बॉस आपके काम से काफी खुश होंगे। पैसों की तंगी दूर होगी और कर्ज चुकाने में भी सक्षम रहेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने से प्रसन्नता बनी रहेगी। जब शनि वक्री अवस्था में रहेगा उस समय परिवार में किसी की सेहत खराब होने से दौड़-भाग करनी पड़ सकती है।
शनि का संपूर्ण राशिफल और उपाय जानने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें…
साल 2023 में पूरे साल आपकी राशि पर शनि की ढय्या का असर रहेगा। इस दौरान आपको दिल की बजाए दिमाग से काम लेना होगा। बिजनेस में भी किसी भी आंख मूंदकर विश्वास करना भारी पड़ सकता है। कुल मिलाकर इस साल आपको एक के बाद एक कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
शनि का संपूर्ण राशिफल और उपाय जानने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें…
साल 2023 में शनिदेव की स्थिति आपके लिए शुभ रहेगी। इस साल आप बिजनेस का विस्तार करने में सफल रहेंगे, जिससे आपको आर्थिक फायदा भी होगा। रोजगार के मनचाहे अवसर आपको प्राप्त होंगे। शनि के वक्रत्व काल के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी रखें और लेन-देन करते समय भी।
शनि का संपूर्ण राशिफल और उपाय जानने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें…
साल 2023 में शनि के प्रभाव से सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बिजनेस और नौकरी में कोई बड़ी उपलब्धि तो नहीं मिलेगी, लेकिन कोई नुकसान भी नहीं होगा। पिछले साल की अपेक्षा इस साल आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी मित्र या परिजन से जुड़ी बुरी खबर आपको परेशान कर सकती है।
शनि का संपूर्ण राशिफल और उपाय जानने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें…
साल 2023 में शनि के प्रभाव और अपनी बुद्धि से आप किसी न किसी तरह अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में कामयाब हो सकेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी ये समय कुछ खास नहीं रहेगा। सेहत में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। संपत्ति के बंटवारे को लेकर भाई-बहनों के बीच विवाद की स्थिति बन सकती है।
शनि का संपूर्ण राशिफल और उपाय जानने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें…
2023 में वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढय्या का प्रभाव शुरू हो जाएगा। इससे बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी पहले जैसी नहीं रहेगी और सेहत में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। संतान की पढ़ाई में भी रूकावट आ सकती है।
आपके मान-सम्मान को नष्ट करने की कोशिश कर सकता है।
शनि का संपूर्ण राशिफल और उपाय जानने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें…
साल 2023 में आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। भूमि, भवन या प्लाट इस साल आप खरीद सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपका मान-सम्मान बढ़ा सकती है। ससुराल पक्ष से किसी बात पर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। कुछ कामों में छोटी-छोटी अड़चने आ सकती हैं।
शनि का संपूर्ण राशिफल और उपाय जानने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें…
साल 2023 में मकर राशि पर शनि का प्रभाव अंतिम चरण में होगा, जिससे बिजनेस और नौकरी दोनों में ही उतार-चढ़ाव की स्थिति का सामना करना पड़ेगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होने से खुशियों का माहौल रहेगा। पैसों से जुड़े मामलों में भी आपको संभलकर रहना होगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है।
शनि का संपूर्ण राशिफल और उपाय जानने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें…
साल 2023 में शुरू से अंत तक शनिदेव इसी राशि में रहेंगे। इस साल में कई बार दुर्घटना के योग बन सकते हैं। विवाहेत्तर संबंधों के कारण परिवार में कलह की स्थिति बनी रहेगी। प्रायवेट जॉब वालों को भी अधिकारियों के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। समाज में अपमान की स्थिति बन सकती है।
शनि का संपूर्ण राशिफल और उपाय जानने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें…
साल 2023 में इस राशि वालों के सामने नौकरी और बिजनेस में नई-नई चुनौतियां आती रहेंगी। परिवार में किसी बुजुर्ग की तबीयत अचानक खराब हो सकती है, जिसमें पैसे भी खर्च होंगे। वैवाहिक जीवन में भयंकर उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। शनि की ये स्थिति आपकी सेहत के लिए भी ठीक नहीं रहेगी।
शनि का संपूर्ण राशिफल और उपाय जानने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें…
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।