मुंबई. फिल्म बाहुबली 2 द कन्क्लूजन (Baahubali 2 The Conclusion) की रिलीज को 4 साल पूरे हो गए हैं। डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की यह फिल्म 28 अप्रैल, 2017 को रिलीज हुई। बता दें कि इस फिल्म के पहले इसका दूसरा पार्ट रिलीज हुआ था। फिल्म में प्रभास (Prabhas), अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty), राणा दग्गुबती (Rana Daggubati), तमन्ना (Tamannaah), राम्या कृष्णन (Ramya Krishna), सत्यराज (Sathyaraj) ने लीड रोल प्ले किया था। वैसे, बॉलीवुड के साथ-साथ टॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सुपरस्टार्स हैं, जिनके फैन्स दुनियाभर में मौजूद है। इसमें से कुछ ने तो बॉलीवुड फिल्मों में भी काम करके खूब नाम कमाया। वैसे, ये बातें तो इन स्टार्स के बारे में सभी जानते हैं लेकिन शायद एक ऐसी बात है जो कम ही लोग जानते होंगे और वो है इन सुपरस्टार्स के असली नाम। आज आपको इस पैकेज में प्रभास, राणा दग्गुबती, नागार्जुन से लेकर महेश बाबू और जूनियर एनटीआर के असली नाम बताने जा रहे हैं।
बता दें कि बाहुबली स्टार प्रभास का असली नाम इतना लंबा है कि आप कभी पूरा नाम याद भी नहीं रख पाएंगे। प्रभास का असली नाम है वेंकट सत्यनारायण प्रभास राजू उप्पलपति। तो वहीं, भल्लालदेव यानी राणा दग्गुबती का नाम रामानायडू राणा दग्गुबती।
211
चिरंजीवी का असली नाम भी काफी लंबा है। उनका नाम कोनिदेला शिव शंकर वारा प्रसाद है। उन्होंने भी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। हालांकि, उन्हें उतनी सफलता नहीं मिल पाई।
311
आपको जानकर हैरानी होगी कि साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन का असली नाम अक्किनेनी नागार्जुन है। उन्होंने साउथ के साथ ही कुछ बॉलीवड फिल्मों में भी काम किया है।
411
महेश बाबू का नाम महेश घट्टा मानेनी है। दोनों ने फिल्मों के लिए अपना चेंज किया। महेश अपनी एक्टिंग और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं।
511
साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड है। रजनीकांत ने साउथ के साथ कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।
611
आरआरआर स्टार जूनियर एनटीआर का असली नाम भी काफी लंबा है। उनका नाम है नंदामुरी तारक रामा राव जूनियर।
711
साउथ स्टार सूर्या का असली नाम सरवानन शिवकुमार है। उनकी फिल्म सिंघम की तीनों सीरिज काफी हिट रही।
811
रजनीकांत के दामाद धनुष का असली नाम वेंकटेश प्रभु है। धनुष ने एकाध बॉलीवुड फिल्म में काम किया है। वे जल्दी ही सारा अली खान के साथ अतरंगी रे में नजर आएंगे।
911
चिरंजीवी के भाई पवन कल्याण का असली नाम कोनिदेला कल्याण बाबू है। पवन फिल्मों के साथ राजनीति में भी बिजी रहते हैं।
1011
सुपरस्टार ममूटी का असली नाम जानकर कोई भी हैरान हो जाएगा। उनका नाम है मुहम्मद कुट्टी इस्माइल पैनीपरम्बिल। बता दें कि उन्होंने अपने करियर में चार सौ से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
1111
फिल्म आई के एक्टर विक्रम का असली नाम केन्नडी जॉन विक्टर है। विक्रम फिल्मों में अलग-अलग किरदार और डिफरेंट लुक अपनाने के लिए फेमस है। वे अच्छे सिंगर भी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।