बाहुबली के भल्लालदेव ने गर्लफ्रेंड संग रिश्ते पर लगाई मुहर, शेयर की ऐसी फोटो

Published : May 13, 2020, 10:31 AM ISTUpdated : May 13, 2020, 12:31 PM IST

मुंबई. प्रभास स्टारर फिल्म 'बाहुबली' में भल्लादेव का किरदार भी लोगों को खूब पसंद आया था। इस रोल को राणा दग्गुबाती ने प्ले किया था। अब वो अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड मिहिका बजाज संग रिश्ते पर मुहर लगा दी है। एक्टर ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर एक फोटो शेयर करते हुए दी है। 

PREV
18
बाहुबली के भल्लालदेव ने गर्लफ्रेंड संग रिश्ते पर लगाई मुहर, शेयर की ऐसी फोटो

राणा ने मिहिका के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'और उसने हां कर दी।' इस बात का सबूत उनके द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटो दे रही है।

28

इस मौके पर श्रुति हसन, श्र‍िया पिलगांवकर, तमन्ना, कृति खरबंदा आद‍ि सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है। ट्विटर के अलावा राणा ने एक फोटो गर्लफ्रेंड के साथ इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। 

38

इस फोटो को देखने के बाद अनिस कपूर भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन लिखा, 'बधाई हो मेरे हैदराबाद वाले बेटे। ये तुम दोनों के लिए बहुत अच्छा हुआ।'

48

बता दें मिहिका बजाज एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी 'ड्यू ड्रॉप्स डिजाइन स्टूडियो' की संस्थापक हैं। वो इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं।

58

वहीं, राणा दग्गुबाती साउथ के फेमस एक्टर हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों में 'दम मारो दम', 'डिपार्टमेंट', 'ये जवानी है दीवानी', 'बेबी', 'द गाजी अटैक' और 'हाउसफुल 4' में काम किया है।

68

यूं तो साउथ में पहले से ही उनकी पॉपुलैरिटी थी, लेकिन बाहुबली के बाद से हिंदी दर्शकों के बीच भी राणा दग्गबाती फेमस हो गए। इस फिल्म में उनके नेगेट‍िव कैरेक्टर को लोगों ने काफी सराहा था।

78

अगर राणा दग्गुबाती के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उनकी आने वाली फिल्मों में 'हाथी मेरे साथी' है। यह हिंदी के अलावा तेलुगू और तमिल में बनाई गई है। फिल्म 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया।

88

फोटो सोर्स- गूगल।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories