शादी में दुल्हन की मांग में सिंदूर लगाते तो कभी अंगूठी ढूंढने की रस्म निभाता दिखा ये एक्टर

मुंबई. साउथ टीवी रियलिटी शो बिग बॉस तमिल 2 का हिस्सा रह चुका एक्टर महत राघवेंद्रा ने 1 फरवरी को गर्लफ्रेंड के साथ शादी रचा ली है। महत प्राची के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में थे, दोनों ने पिछले साल 17 अप्रैल, 2019 को शादी की ऑफिशियल घोषणा की थी और अब दोनों ने 2020 में बसंत पंचमी के दिन शादी की। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 2, 2020 9:54 AM IST

17
शादी में दुल्हन की मांग में सिंदूर लगाते तो कभी अंगूठी ढूंढने की रस्म निभाता दिखा ये एक्टर
महत और प्राची की शादी की वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें दोनों शादी की सभी रस्मों को पूरा करते दिखाई दे रहे हैं।
27
महत प्राची की मांग में सिंदूर लगाते तो कभी अंगूठी ढूंढने वाली रस्म को पूरा करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों की शादी साउथ रीति-रिवाज से हुई।
37
साउथ इंडियन लिवाज में दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे थे। बता दें, प्राची मिश्रा एक मॉडल हैं और वो यूपी के मिर्जापुर से ताल्लुक रखती हैं।
47
प्राची मिश्रा ने 2012 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। प्राची और महत ने एक-दूसरे को 2017 में डेट करना शुरू किया था।
57
महत ने प्राची के साथ शादी की कुछ फोटोज वीडियोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं। इन्हें शेयर करने के साथ ही महत ने कैप्शन लिखा था, जब भी उनसे इस बारे कोई सवाल करता था तो वो यही कहते थें कि उन्हें इस बारे में नहीं पता कि ये सबकुछ कैसे शुरू हुआ। बस जब ये हुआ तो उन्हें फील हुआ।
67
इसके साथ ही महत आगे लिखते हैं कि जब से प्राची उनकी जिंदगी में आईं तबसे सबकुछ उनकी जिंदगी में थोड़ा अच्छा हुआ। महत लिखते हैं कि उन्होंने प्राची के साथ पल को काफी एन्जॉय किया है।
77
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos