2023 में रिलीज होंगी तमिल सिनेमा की ये 5 बड़ी फ़िल्में, करीब 1000 करोड़ रुपए का लगा है दांव

एंटरटेनमेंट डेस्क. 2022 में बॉलीवुड की फ़िल्में भले ही धराशायी हुई हों। लेकिन साउथ इंडियन फ़िल्में ना केवल पैन इंडिया में, बल्कि दुनियाभर में छाई रही हैं। कन्नड़ सिनेमा ने 'KGF Chapter 2' जैसी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर दी, जिसने 1278 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया। तेलुगु ने 'RRR' सुपरहिट फिल्म दी, जो 1150 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गई। तमिल सिनेमा भी पीछे नहीं रहा। इसने 'PS-1' और 'विक्रम' जैसी फ़िल्में देकर बॉक्स ऑफिस पर अपना झंडा बुलंद किया। अगर तमिल सिनेमा पर ही फोकस रखें तो अगले साल कई बड़ी फ़िल्में यहां से आने वाली हैं। आइए आपको बताते हैं अगले साल रिलीज होने जा रही पांच सबसे बड़ी तमिल फिल्मों के बारे में...

Gagan Gurjar | Published : Dec 19, 2022 1:56 PM IST

15
2023 में रिलीज होंगी तमिल सिनेमा की ये 5 बड़ी फ़िल्में, करीब 1000 करोड़ रुपए का लगा है दांव

थलापति विजय स्टारर 'वारिसू' 13 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।वामसी पैदिपल्ली निर्देशित इस फिल्म का निर्माण लगभग 250 करोड़ रुपए में हुआ है और इसमें विजय के अलावा रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में हैं।

25

तमिल सनेमा की दूसरी बड़ी फिल्म 'Thunivu' है,जिसे एच. विनोद ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अजीत कमार, मंजू वॉरियर और जॉन कोकेन की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होगी।

35

दर्शकों ने इस साल पोन्नियिन सेल्वन-1 यानी PS-1 देखी, जिसने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए। लेकिन 28 अप्रैल 2023 से उन्हें इसका दूसरा पार्ट PS-2 देखने को मिलेगा। मणि रत्नम के निर्देशन वाली इस फिल्म का बजट लगभग 250 करोड़ रुपए है। फिल्म में चियान विक्रम, जयम रवि, कार्थी और ऐश्वर्या राय बच्चन की मुख्य भूमिका है।

45

रजनीकांत स्टारर 'जेलर' 14 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी। फिल्म के बजट की पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो इसका निर्माण 100 करोड़ से ज्यादा की लागत में हो रहा है।नेल्सन के निर्देशन वाली इस फिल्म में शिवा राजकुमार, राम्या कृष्णन और वसंत रवि की भी अहम भूमिका है।

55

एस. शंकर के निर्देशन में बनी 'इंडियन 2' 2023 में रिलीज होगी। फिल्म की एक्चुअल रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो यह अगस्त या फिर दिवाली के समय पर्दे पर आ सकती है।  फिल्म में कमल हासन, प्रिया भवानी और काजल अग्रवाल जैसे स्टार्स की अहम भूमिका है। फिल्म का बजट लगभग 150-236 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

और पढ़ें...

फिल्म प्रमोशन के दौरान सुपरस्टार पर फेंकी चप्पल, VIRAL हो रहा वीडियो

5 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ बुक माय शो पर छाई 'KGF Chapter 2', TOP 5 में बॉलीवुड की सिर्फ एक फिल्म

'बेशरम रंग' विवाद पर भड़की नसीरुद्दीन शाह की पत्नी रत्ना, बोलीं- लोगों की थाली में खाना नहीं और...

'RRR'के 1155 करोड़ रुपए कमाते ही राम चरण ने दोगुनी की फीस! अब एक फिल्म के ले रहे इतने करोड़

 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos