2022 में हिंदी बेल्ट में साउथ इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा सफल फ़िल्में रहीं। यह संख्या बॉलीवुड के मुकाबले डेढ़ गुना है। बॉलीवुड ने 6 (गंगूबाई काठियावाड़ी, द कश्मीर फाइल्स, भूल भुलैया 2, जुग जुग जियो, ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा और दृश्यम 2) सफल फ़िल्में दी हैं, जबकि साउथ की 9 (RRR, KGF Chapter 2, विक्रम, मेजर, 777 चार्ली, रॉकेट्री, कार्तिकेय 2, पोन्नियिन सेल्वन, कांतारा) सफल फ़िल्में दी हैं। हिंदी बेल्ट में साउथ की इतनी सफल फ़िल्में इतिहास में पहली बार आई हैं।