Published : Nov 03, 2022, 09:06 AM ISTUpdated : Nov 04, 2022, 05:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क. कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' (Kantara) बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ बॉक्स ऑफिस (Box office) पर कमाई के रिकॉर्ड बनाती जा रही है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 300 करोड़ का आंकडा छू चुकी 16 करोड़ रुपए बजट में बनी यह फिल्म हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपए की कमाई के करीब पहुंच गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड को लगातार मात देते आ रहे कन्नड़ सिनेमा यानी सैंडलवुड में सबसे महंगी फिल्म कौन सी है? आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन जहां तेलुगु सिनेमा की सुपरहिट फिल्म 'बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन' का निर्माण लगभग 250 करोड़ रुपए में हुआ था। वहीं, कन्नड़ सिनेमा ने ऐसी ही फिल्म 'कुरुक्षेत्र' का निर्माण महज 75 करोड़ रुपए कर दिया था। आइए आपको बताते हैं सैंडलवुड की 10 सबसे महंगी फिल्मों के बारे में...
प्राशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रॉकस्टार यश की मुख्य भूमिका है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस लगभग 1228 करोड़ रुपए कमाकर भारत की इस साल की सबसे कमाऊ फिल्म का तमगा हासिल किया।
210
2. विक्रांत रोणा (2022)
बजट : करीब 95 करोड़ रुपए
सुदीप स्टारर इस फिल्म का डायरेक्शन अनूप भंडारी ने किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड ग्रॉस लगभग 70 करोड़ रुपए ही कमा पाई और फ्लॉप हो गई।
310
3. KGF Chapter 1 (2018)
बजट : करीब 90 करोड़ रुपए
यश स्टारर इस फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील हैं। फिल्म सुपरहिट रही। इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर करीब 226 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया।
410
4. कुरुक्षेत्र (2019)
बजट : करीब 75 करोड़ रुपए
महाभारत की कथा पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन नगन्ना ने किया है और इसमें दर्शन थूगुदीप, अम्बरीश वी. रविचंद्रन और अर्जुन सर्जा जैसे स्टार्स की अहम भूमिका है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 90 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था।
510
5. Kotigobba 3 (2021)
बजट : करीब 70 करोड़ रुपए
शिव कार्तिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुदीप, आफताब शिवदासानी, मैडोना सेबस्टियन और पी. रवि शंकर की अहम भूमिका है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 42.6 करोड़ रुपए रहा।
610
6. जेम्स (2022)
बजट : 65 करोड़ रुपए
पुनीत राजकुमार, प्रिया आनंद, मेका श्रीकांत और अनु प्रभाकर स्टारर इस फिल्म का निर्देशन चेतन कुमार ने किया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 79.5 करोड़ रुपए कमाए।
710
7. रॉबर्ट (2021)
बजट : करीब 55 करोड़ रुपए
फिल्म के डायरेक्टर तरुण सुधीर हैं और इसमें दर्शन थूगुदीप, विनोद प्रभाकर, आशा भट और जगपति बाबू की अहम भूमिका है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 54.7 करोड़ रुपए रहा।
810
8. पेलवान (2019)
बजट : 50 करोड़ रुपए
एस. कृष्णा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुनील शेट्टी, सुदीप, आकांक्षा सिंह और सुशांत सिंह की अहम भूमिका है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस लगभग 49.5 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
910
9. जैगुआर (2016)
बजट : 45 करोड़ रुपए
फिल्म के डायरेक्टर ए. महादेव और गुरुराज एम. देसाई हैं और इसमें निखिल देवड़ा, दीप्ति सटी, जगपति बाबू और साधू कोकिला की अहम भूमिका है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
1010
10. द विलेन (I) (2018)
बजट : 45 करोड़ रुपए
शिवराज कुमार, सुदीप, एमी जैक्सन और मेका श्रीकांत स्टारर इस फिल्म का निर्देशन प्रेम ने किया है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 52 करोड़ रुपए रहा।
नोट : सभी आंकड़े आईएमडीबी की रिपोर्ट के आधार पर लिए गए हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।