'बाहुबली' बनाने प्रभास की बॉडी पर हुआ खर्च जान रह जाएंगे हैरान, इतनी तो फिल्म में कई एक्टर्स की फीस भी नही थी

एंटरटेनमेंट डेस्क. एस. एस. राजामौली (SS Rajamauli) के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाहुबली : द बिगिनिंग' (Baahubali: The Beginning) की रिलीज को 7 साल हो गए हैं। 10 जुलाई 2015 को रिलीज हुई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 550 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था। इसका क्रेडिट निश्चित तौर पर शानदार कहानी, जानदार एक्टिंग और कमाल के डायरेक्शन को जाता है। इस फिल्म ने शिवा/महेंद्र बाहुबली और अमरेन्द्र बाहुबली का रोल करने वाले प्रभास (Prabhas) को एक अलग लेवल पर पहचान दी थी। इसकी मुख्य वजह उनकी जबर्दस्त बॉडी थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें बाहुबली बनाने के लिए फिल्म के मेकर्स ने उनकी बॉडी पर इतना पैसा खर्च किया था, जितनी फिल्म के कई एक्टर्स की फीस भी नहीं थी। आइए जानते हैं प्रभास की बॉडी पर खर्च हुई रकम और स्टारकास्ट को मिली फीस के बारे में....

Gagan Gurjar | Published : Jul 10, 2022 1:06 PM IST

111
 'बाहुबली' बनाने प्रभास की बॉडी पर हुआ खर्च जान रह जाएंगे हैरान, इतनी तो फिल्म में कई एक्टर्स की फीस भी नही थी

रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास को महेन्द्र बाहुबली और अमरेन्द्र बाहुबली के किरदार के लिए अपनी बॉडी पर बहुत काम करना पड़ा था। इसके लिए मेकर्स की ओर से उन्हें डेढ़ करोड़ रुपए के जिम इक्विपमेंट दिए थे, जिनसे प्रभास ने प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर लक्ष्मण रेड्डी की निगरानी में वर्कआउट किया था। प्रभास की नॉर्मल डाइट में मछली, एग व्हाइट, सब्जियां और बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स होते थे।

211

अब फीस की बात करते हैं। फिल्म के निर्देशक राजामौली को पहले भाग 'बाहुबली : द बिगिनिंग' के लिए लगभग 24 करोड़ रुपए दिए गए थे। जबकि दूसरे भाग 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' के लिए उन्होंने 28 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। उनकी फीस फिल्म के सभी एक्टर्स से ज्यादा थी।

311

फीस के मामले में दूसरे नंबर पर प्रभास थे, जिन्हें पहले भाग के लिए लगभग 20 करोड़ और दूसरे भाग के लिए तकरीबन 25 करोड़ रुपए दिए गए थे। उन्होंने फिल्म में शिवा/महेंद्र बाहुबली और उसके पिता अमरेन्द्र बाहुबली की दोहरी भूमिका निभाई थी।

411

राणा दग्गुबती ने फिल्म में अमरेन्द्र  बाहुबली के भाई भल्लालदेव का रोल किया था और इस किरदार के लिए पहले भाग में उन्होंने 10 करोड़ और दूसरे भाग करीब 15 करोड़ रुपए का मेहनताना लिया था।

511

फिल्म में देवसेना का रोल अनुष्का शेट्टी ने किया था। बताया जाता है कि पहले भाग के लिए उन्हें 3 करोड़ रुपए दूसरे भाग के लिए लगभग 5 करोड़ रुपए मेहनताने के रूप में दिए गए थे।

611

अवंतिका के किरदार में तमन्ना भाटिया दिखी थीं और उन्हें इसके लिए पहले भाग में लगभग 3 करोड़ और दूसरे भाग में करीब 4.5 करोड़ रुपए फीस के रूप में दिए गए थे।

711

फिल्म में राम्या कृष्णन की महत्वपूर्ण भूमिका थी। उनके द्वारा निभाया गया शिवगामी का किरदार यादगार बन गया। इस रोल के लिए फिल्म के पहले भाग में उन्हें लगभग 1.5 करोड़ रुपए और दूसरे भाग 2.5 करोड़ रुपए दिए गए थे।

811

फिल्म में सत्यराज की महत्वपूर्ण भूमिका थी। कटप्पा इस फिल्म का सबसे चर्चित किरदार रहा। इसके लिए पहले भाग में सत्यराज को लगभग 1 करोड़ और दूसरे भाग में 2 करोड़ रुपए दिए गए थे। 

911

भल्लालदेव के पिता बिज्जलदेव का रोल दिग्गज अभिनेता नसर ने निभाया था। बताया जाता है कि फिल्म के दूसरे भाग के लिए उन्हें 1 करोड़ रुपए दिए गए थे। उनके पहले भाग की फीस भी इसी के आसपास थी। 

1011

फिल्म में कालकेय की भूमिका प्रभाकर ने निभाई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें इसके लिए तकरीबन 75 लाख रुपए दिए गए थे।

1111
Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos