MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • सबसे लंबे समय तक जीने वाली एक्ट्रेस की कहानी, बॉलीवुड की कुल उम्र भी इसके आगे छोटी है

सबसे लंबे समय तक जीने वाली एक्ट्रेस की कहानी, बॉलीवुड की कुल उम्र भी इसके आगे छोटी है

एंटरटेनमेंट डेस्क. साहिबजादी जोहरा ममताज़ुल्लाह खान बेगम, जिन्हें दुनिया जोहरा सहगल (Zohra Sehgal) के नाम से जानती है, को दुनिया को अलविदा कहे 8 साल का वक्त बीत गया है। 10 जुलाई 2014 को कार्डिएक अरेस्ट से उनका निधन हुआ था। क्या आप जानते हैं कि वे जितने लंबे संमय तक जीवित रहीं, संभवतः फिल्म इंडस्ट्री में कोई और उस उम्र के आंकड़े को नहीं छू पाया है। जिस वक्त जोहरा का निधन हुआ था, उस वक्त वे 102 साल की थीं। खास बात यह है कि उस समय इंडियन सिनेमा की उम्र भी इतनी नहीं थी। भारतीय सिनेमा भी उम्र में जोहरा से सालभर छोटा था। जोहरा सहगल की डेथ एनिवर्सरी पर हम आपको उनकी जिंदगी की कुछ खास बातें बता रहे हैं।  नीचे स्लाइड्स में जानिए एक साल की उम्र में गंभीर बीमारी झेलने वाली जोहरा सहगल की जिंदगी से जुड़ी रोचक बातें....

4 Min read
Author : Gagan Gurjar
| Updated : Jul 10 2022, 03:06 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

जोहरा सहगल का जन्म 27 अप्रैल 1912 को सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में सुन्नी पठान परिवार में हुआ था। 7 भाई-बहनों में वे तीसरे नंबर की थीं। जोहरा उस वक्त महज एक साल की थीं, जब ग्लूकोमा के चलते उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। हालांकि, बर्मिंघम के एक अस्पताल में लगभग 300 पाउंड में उनका इलाज हुआ और वे फिर से देखने में सक्षम हो गईं।

210

बताया जाता है कि जोहरा को बचपन में अन्य लड़कियों की तरह गुड़ियों से खेलना पसंद नहीं था। बल्कि वे पेड़ों पर चढ़ने और घर के बाहर जाकर खेलने जैसी एक्टिविटीज करती थीं। एक बार देहरादून में उन्होंने उस जमाने के मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर उदय शंकर को परफॉर्म करते देखा तो वे इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने कोरियोग्राफर बनने का ही निर्णय ले लिया।

310

जोहरा तब बच्ची ही थीं, जब उनकी मां का इंतकाल हो गया था। जोहरा की मां हमेशा से चाहती थीं कि उनके बच्चे लाहौर के क्वीन मैरी कॉलेज से पढ़ाई करें। यात्रा और हमेशा कुछ न कुछ सीखने की ललक रखने वाली जोहरा ने अपने अंकल के साथ पूरे भारत, पश्चिम एशिया और यूरोप की यात्रा की। जब वे वापस लौटीं तो उन्हें पढ़ाई के लिए क्वीन मैरी गर्ल्स कॉलेज भेज दिया गया। 

410

ग्रैजुएशन पूरी करने के बाद जोहरा उदय शंकर के डांस ट्रूप का हिस्सा बनीं और 1935 से 1940 के बीच उन्होंने जापान, इजिप्ट, यूरोप और यूएस की यात्राएं कीं। बाद में वे उदय शंकर के ट्रूप में शिक्षक बन गईं। यहीं उनकी मुलाक़ात इंदौर के साइंटिस्ट, पेंटर और डांसर कामेश्वर सहगल से हुई, जो उम्र में उनसे 8 साल छोटे थे। जोहरा और कामेश्वर एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए।

510

शुरुआत में जोहरा और कामेश्वर दोनों के ही परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे। लेकिन अगस्त 1942 में उनकी शादी हो गई। शादी के बाद कुछ साल तक जोहरा और कामेश्वर उदय शंकर के डांसिंग ट्रूप का हिस्सा बने रहे और जब यह ट्रूप पूरी तरह बंद हो गया तो वे लाहौर में जाकर बस गए।

610

जब देश का विभाजन हुआ तो जोहरा और कामेश्वर लाहौर छोड़कर बॉम्बे आ गए। यहां जोहरा ने स्टेज आर्टिस्ट के तौर पर पृथ्वीराज कपूर का थिएटर जॉइन किया और 14 साल तक इससे जुड़ी रहीं।

710

जोहरा और कामेश्वर के दो बच्चे (किरण और पवन) हुए। 1959 में कामेश्वर का निधन हो गया, जिसके बाद जोहरा दिल्ली आ गईं और  एक नाट्य एकेडमी में काम करने लगीं। 1962 में वे ड्रामा स्कॉलरशिप मिलने के बाद लंदन चली गईं। यहां उन्हें BBC की सीरीज 'द रेस्क्यू ऑफ़ प्लफल्स' में एक्टिंग की। उन्होंने लगभग दो दशक तक हॉलीवुड की कई फिल्मों और सीरियल्स में काम किया।

810

90 के दशक में जोहरा भारत वापस लौटीं। उन्हें बॉलीवुड में दादी के रोल मिलने लगे। वे 'दिल से', 'हम दिल दे चुके सनम', 'दिल्लगी', 'कभी ख़ुशी कभी गम', 'साया',  'वीर जारा', 'चीनी कम' और सांवरिया' जैसी फिल्मों में जबर्दस्त एक्टिंग करती नज़र आईं। 

910

जोहरा को 1998 में पद्मश्री,  2001 में कालिदास सम्मान और 2010 में पद्म विभूषण से नवाज़ा गया। 9 जुलाई 2014 को निमोनिया के चलते उन्हें साउथ दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां 10 जुलाई को कार्डिएक अरेस्ट से उनका निधन हो गया। 

1010

फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों और देश की अन्य जानी-मानी हस्तियों के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जोहरा के निधन पर शोक जताया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, "निरंतर गतिशील और जीवन से भरपूर जोहरा सहगल जी ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल और दिमाग में विशेष जगह बनाई है। उनका जाना पूरे देश के लिए बेहद दुःख का समाचार है।"

और पढ़ें...

नेहा कक्कड़ और उनके पति का मस्ती भरे डांस का वीडियो वायरल, देखते ही लोग बोले- सबके सब नशे में हैं

Payal Rohatgi Wedding : 12 साल डेटिंग के बाद पायल रोहतगी ने की संग्राम सिंह शादी, देखें 9 PHOTOS

प्रेम चोपड़ा ने 250 तो रंजीत ने 150 से ज्यादा बार किया हीरोइन का RAPE, ये हैं पर्दे के 5 सबसे बड़े रेपिस्ट

बॉलीवुड से ज्यादा साउथ में उड़ा भगवान शंकर का मजाक, ये 6 फ़िल्में देख चकरा जाएगा माथा

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Border 2 Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 का निकला दम, 13वें दिन की कमाई सुन चौंक जाएंगे
Recommended image2
Dhurandhar 22 देशों में इस मामले में हुई टॉप 10 में शामिल, 7 कंट्री में टॉप पर
Recommended image3
Mardaani 3 Box Office Day 5: वर्ल्डवाइड 34 करोड़ पार, पहले माइलस्टोन से अभी कितनी दूर हैं रानी मुखर्जी
Recommended image4
Maa Behen Teaser: ठेठ देसी अवतार में दिखीं माधुरी दीक्षित, भोजपुरी तड़के के साथ जबरदस्त कॉमेडी
Recommended image5
Dhurandhar 2 Budget पर नहीं होगा यकीन, रणवीर सिंह की मूवी की रिलीज से पहले लगी लॉटरी!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved