MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • बॉलीवुड से ज्यादा साउथ में उड़ा भगवान शंकर का मजाक, ये 6 फ़िल्में देख चकरा जाएगा माथा

बॉलीवुड से ज्यादा साउथ में उड़ा भगवान शंकर का मजाक, ये 6 फ़िल्में देख चकरा जाएगा माथा

एंटरटेनमेंट डेस्क. टोरंटो बेस्ड फिल्ममेकर लीना मणिमेकलाई (Leena Manimekalai) ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर भगवान शिव और माता पार्वती का मजाक उड़ाया, जिसके बाद से लोग उन पर बेहद गुस्सा निकाल रहे हैं। लोग लीना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में ऐसी कई फिल्में बन चुकी हैं, जिनमें भगवान शिव का जमकर मजाक उड़ाया गया है। आज हम आपको ऐसी ही 6 फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, देखें स्लाइड्स....

3 Min read
Gagan Gurjar
Published : Jul 07 2022, 07:21 PM IST| Updated : Jul 08 2022, 07:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

सबसे पहले बात 2014 में आई बॉलीवुड फिल्म 'पीके' की करते हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आमिर खान ने एक एलियन का किरदार निभाया था, जो धरती पर आ तो जाता है, लेकिन स्पेस शिप का रिपोट खो जाने की वजह से वापस नहीं जा पाता। 'पीके' नाम का आमिर का किरदार अपने रिमोट को खोजता रहता है। इसी दौरान एक सीन में एक कलाकार को भगवान शिव के किरदार में दिखाया जाता है, जो नाटक में अपनी एंट्री का इंतज़ार करता है। जब 'पीके' की नज़र इस कलाकार पर पड़ती है तो वह उसे असली भगवान मानकर उसके पीछे पड़ जाता है, जिसके चलते उसे बाथरूम से लेकर बाज़ार तक भागते देखा जाता है। सीन ने दर्शकों का मनोरंजन बहुत किया था। लेकिन जिस तरह से भगवान शिव के कैरेक्टर को जान बचाते भागते दिखाया गया था, उस पर जमकर बवाल हुआ था। लोगों ने फिल्म को बायकॉट तक करने की मांग की थी।

26

2002 में आई तमिल फिल्म 'Pammal K. Sambandam' एक सीन में कमल हासन को भगवान शिव के गेटअप में दिखाया गया था। हालांकि, यह कोई दैवीय किरदार नहीं था। बल्कि कमल हासन ने भगवान शिव का इस्तेमाल अपनी फिल्म में कॉमेडी डालने के लिए किया था। फिल्म का निर्देशन मौली ने किया था और इसमें सिमरन और अब्बास की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी।

36

1992 में आई तेलुगु फिल्म 'Aapadbandhavudu' में भी भगवान शिव का अजीबो-गरीब चित्रण किया गया था। के. विश्वनाथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में चिरंजीवी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में चिरंजीवी एक ड्रामा के लिए भगवान शिव का रोल करते हैं और  वे भगवान शिव का ही किरदार निभा रहे एक अन्य कलाकार का मजाक उड़ाते और उसे पीटते भी नज़र आते हैं। फिल्म में सीन का इस्तेमाल केवल कॉमेडी के लिए किया गया था।

46

2017 में आई गुरुप्रसाद निर्देशित कन्नड़ फिल्म 'Eradane Sala' में भगवान शिव को लेकर एक आपत्तिजननक सीन दिखाया गया था। इस सीन में यमराज की बजाय खुद भगवान शिव पूरे परिवार के साथ एक आम आदमी की जान लेने जाते हैं। उस आदमी और भगवान शिव के बीच मजाकिया लहजे में बातचीत में होती है। यह किरदार न केवल अंग्रेजी बोलता है, बल्कि नखरे भी दिखाता है।  फिल्म में भगवान शिव के इस्तेमाल का मकसद सिर्फ कॉमेडी था। 

56

डायरेक्टर के. विजयन ने 1978 में 'रूद्र तांडवम' नाम से फिल्म बनाई थी, जिसमें वी. के. रामास्वामी ने भगवान शिव का रोल निभाया था। फिल्म में पोन्नम्बलम पुजारी का रोल कर रहे नागेश और भगवान शिव की भूमिका निभा रहे वी. के. रामा स्वामी के बीच हंसी-मजाक से भरे सीन दिखाए गए थे। इतना ही नहीं, एक सीन में पुलिस भगवान शिव को गिरफ्तार कर थाने भी ले जाती है।

66

1994 में आई तेलुगु फिल्म 'Maga Rayudu' में भगवान शिव को आधुनिक अवतार में दिखाया गया था। ईवीवी सत्यनारायण के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भगवान शिव के कैरेक्टर को न केवल टाइम मशीन का इस्तेमाल कर एक समय से दूसरे समय और एक ग्रह से दूसरे ग्रह पर जाते दिखाया गया था। बल्कि इस किरदार को अंग्रेजी में अपशब्द कहते और उनके सहायकों को मशीनगन के साथ दिखाया गया था।

और पढ़ें...

शादी के पहले से ही बच्चों की प्लानिंग कर रहे थे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, एक्टर ने खुद किया खुलासा

Bigg Boss 16: तय समय पर शुरू नहीं हो पाएगा सलमान खान का शो? जानिए क्या वजह आ रही सामने

Kaali : मणिमेकलाई की BJP को सीधी चुनौती, कहा- भारत कभी हिंदू राष्ट्र नहीं बन सकता

आगरा में शुरू हुईं एक्ट्रेस पायल रोहतगी की शादी की रस्में, देखें उनकी मेहंदी सेरेमनी की PHOTOS

 

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
आमिर खान
चिरंजीवी
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved