लॉकडाउन के बीच खेत में आम बेचता दिखा एक्टर का बेटा, वायरल हुई फोटो तो कही ये बात

Published : Apr 26, 2020, 02:24 PM IST

मुंबई। कोरोना वायरस की दहशत के बीच आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सभी लॉकडाउन में हैं। हालांकि कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और आए दिन नई-नई फोटोज शेयर करते रहते हैं। इसी बीच फिल्म 'सिंघम' के एक्टर प्रकाश राज का बेटा वेदांत अपने फार्म पर आम बेचता नजर आया। प्रकाश राज के बेटे का यह फोटो खूब वायरल हो रहा है। वेदांत के इस फोटो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

PREV
18
लॉकडाउन के बीच खेत में आम बेचता दिखा एक्टर का बेटा, वायरल हुई फोटो तो कही ये बात

फोटो में प्रकाश राज का बेटा वेदांत आम के ढे़र के पास बैठा हुआ है। फोटो शेयर करते हुए प्रकाश राज ने लिखा, "मेरा बेटा, आम बेचने वाला अपने खेत में प्रकृति से बातचीत में व्यस्त है। घर पर रहें और सुरक्षित रहें। यह वक्त भी गुजर जाएगा।" 
 

28

कुछ दिनों पहले बेटे वेदांत के साथ प्रकाश राज का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमे प्रकाश राज बेटे वेदांत की बछड़े से दोस्ती कराते नजर आए थे। बता दें कि प्रकाश राज अपने फॉर्महाउस में हैं और करीब 30 लोगों की देखभाल कर रहे हैं।

38

प्रकाश राज ने एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'लॉकडाउन बढ़ गया है। प्रकाश राज फाउंडेशन हजारों परिवारों तक पहुंच चुका है। अब मेरे साथ फॉर्म पर 30 साथी फंसे हुए हैं। उनकी देखभाल करता रहूंगा। सरकार के साथ सहयोग करें।'

48

उन्होंने ट्विटर पर जो वीडियो शेयर किया है उसपर कैप्शन लिखा, 'लॉकडाउन बढ़ गया है। प्रकाश राज फाउंडेशन हजारों परिवारों तक पहुंच चुका है। अब मेरे साथ फॉर्म पर 30 साथी फंसे हुए हैं। उनकी देखभाल करता रहूंगा। सरकार के साथ सहयोग करें।'

58

प्रकाश राज ने शुरुआती दौर में थिएटर में काम किया। इसके अलावा वे स्ट्रीट प्ले भी करते थे। उन्हें थिएटर में काम करने के लिए महीने में 300 रुपए मिलते थे। 

68

इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियलों में काम किया। धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख किया। उन्होंने कन्नड़, तमिल, मराठी, मलयाली और हिंदी फिल्मों में काम किया है।

78

तेलुगु फिल्म प्रोड्यूसर्स ने प्रकाश राज पर फिल्म इंडस्ट्री में काम करने और उनके बुरे बर्ताव को लेकर 6 बार बैन लगाया। इस पर प्रकाश राज का कहना था कि मैं अपने नियम-कायदों को फॉलो करता हूं और इनसे पीछे नहीं हट सकता।

88

प्रकाश राज के मुताबिक उन्होंने आज तक मैनेजर नहीं रखा। प्रकाश राज अपनी फीस खुद ही डिसाइड करते हैं। वो इंडस्ट्री में इकलौते ऐसे एक्टर हैं, जिसने आज तक मैनेजर नहीं रखा है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories