मुंबई: कहते है ना कि, जब हम किसी इंसान को चाहते हैं तो पूरी शिद्दत से चाहते हैं। ऐसे में उस शख्स का दुनिया से जाना किसी बड़े सदमे से कम नहीं होता है। कुछ ऐसा ही शॉक कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत कुमार (Puneeth Rajkumar) की मौत के बाद उनके लाखों-करोड़ों फैंस को लगा है। दरअसल, 29 अक्टूबर को पुनीत कुमार का जिम में एक्सरसाइज के दौरान हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। जिसके बाद से पूरी साउथ इंडस्ट्री सहित बॉलीवुड और करोड़ों फैंस में शोक की लहर है। पुनीत राजकुमार से पहले भी कई सारे सेलिब्रिटीज की मौत उनके चाहने वालों के लिए बड़ा सदमा लेकर आई थी। किसी ने अपने पसंदीदा स्टार की मौत पर सुसाइड कर लिया, तो किसी को हार्ट अटैक आ गया। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ स्टार्स की मौत के बारे में, जो फैंस के लिए बड़ा सदमा रही....
पिछले साल 14 जून 2020 को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर में पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया था। उनकी मौत के बाद उनके कई फैंस ने अपनी जान तक दे दी थी। जिसमें 14 साल का लड़का और एक 17 साल की लड़की भी शामिल थी।
28
बिग बॉस सीजन 13 के विनर और बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत पिछले महीने ही 2 सितंबर को हुई थी। उन्हें भी हार्टअटैक आया था। उनकी मौत के बाद उनके कई सारे फैंस हॉस्पिटल में तक एडमिट हो गए थे।
38
पुनीत राजकुमार के पिता और कन्नड़ के दादासाहेब अवार्ड जीतने वाले पहले एक्टर राजकुमार के निधन के बाद भी उनके कई चाहने वालों ने सुसाइड कर लिया था। इतना ही नहीं जब 2000 में उन्हें वीरप्पन ने अगवाह किया था तब भी उनके फैंस ने खूब हंगामा मचाया था।
48
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वायएसआर रेड्डी का निधन 2 सितंबर 2009 को हुआ था। उनकी मौत के बाद 50 से ज्यादा लोगों को हार्ट अटैक आया था और 10 से ज्यादा लोगों ने सुसाइड तक कर लिया था।
58
पूर्व साउथ एक्ट्रेस और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रही जयललिता की मौत 5 दिसंबर 2016 को हुई थी। उनकी मौत से फैंस इस कदर सदमे में आ गए थे कि 30 से ज्यादा लोगों को दिल का दौरा पड़ गया था। वहीं 150 लोगों ने आत्महत्या की थी। इतना ही नहीं जब जयललिता पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप लगा था, तब भी उनके फैंस ने सुसाइड किया था।
68
साउथ एक्टर और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमजीआर का निधन 24 दिसंबर 1987 को हुआ था। उनकी मौत के सदमे से 30 से ज्यादा लोगों ने खुदकुशी की थी। उनके फ्यूनरल में 10 लाख लोग शामिल हुए थे, जिन्हें संभालना पुलिस के लिए भी बेहद मुश्किल था। उनके अंतिम संस्कार के दौरान हिंसा इस कदर भड़क गई थी कि 29 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं कई पुलिसवाले भी घायल हुए थे।
78
7 अगस्त 2018 को तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि का निधन हुआ था। उनकी मौत के बाद उनकी पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कषगम के 248 कार्यकर्ताओं ने सुसाइड कर लिया था।
88
किंग ऑफ पॉप' माइकल जैक्सन का 25 जून 2009 को निधन हुआ था। उनकी मौत इंडस्ट्री के लिए एक झटका था। लाखों फैंस के आंसू छलक पड़े। एक दर्जन से अधिक फैंस ने आत्महत्या कर ली थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।