करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं रजनीकांत के दामाद, 16 साल पहले की थी बेटी से शादी, अब हैं 2 बच्चों के पिता

Published : Dec 11, 2020, 02:28 PM IST

मुंबई/चेन्नई। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) 70 साल के हो चुके हैं। 12 दिसंबर, 1950 को बेंगलुरू में जन्मे रजनीकांत को सबसे पहला ब्रेक 1975 में 25 साल की उम्र में मिला। यह तमिल मूवी ‘अपूर्व रागांगल’ थी, जिसमें कमल हासन लीड रोल में थे। डायरेक्टर के बालचंदर की इस फिल्म में रजनीकांत ने महज 15 मिनट का रोल किया था, जिसे किसी ने नोटिस भी नहीं किया था। उस वक्त किसी ने भी ये नहीं सोचा होगा कि ये सिंपल-सा आदमी एक दिन सुपरस्टार बनेगा। वैसे, रजनीकांत के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनकी फैमिली के बारे में लोगों को कम ही पता है। इस पैकेज में हम बता रहे हैं रजनीकांत के बड़े दामाद धनुष के बारे में। 

PREV
18
करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं रजनीकांत के दामाद, 16 साल पहले की थी बेटी से शादी, अब हैं 2 बच्चों के पिता

रजनीकांत के बड़े दामाद हैं धनुष : 
रजनीकांत की दो बेटियां हैं, बड़ी का नाम ऐश्वर्या और छोटी का सौंदर्या है। रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या की शादी साउथ के एक्टर धनुष से हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 जुलाई, 1983 को थेनी, तमिलनाडु में जन्में धनुष करीब 72 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। 
 

28

एक्टिंग नहीं बल्कि इस फील्ड में जाना चाहते थे धनुष : 
धनुष ने कभी भी एक एक्टर बनने की नहीं सोची थी। वो शेफ बनना चाहते थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि शेफ बनने के लिए उन्होंने होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने का विचार किया था। लेकिन उनके भाई ने उन्हें एक्टिंग फील्ड में करियर बनाने को कहा। भाई की बात मानकर वे फिल्मों में चले आए।

38

धनुष का असली नाम वेंकेटश प्रभु कस्तूरी राज : 
रजनी के दामाद का नाम धनुष कैसे पड़ा इसके पीछे की भी एक कहानी है। 16 साल की उम्र में उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया था। इसी दौरान उन्होंने अपना नाम भी बदलने की सोची। 1995 में आई फिल्म 'कुरुद्दीपुन्नल' में 'धनुष' नाम का एक मिशन होता है। इसी से प्रभावित हो कर वेंकेटेश प्रभु ने अपना नाम धनुष रख लिया था।

48

दो बच्चों के पिता हैं धनुष : 
10वीं पास धनुष ने 23 साल की उम्र में खुद से 2 साल बड़ी रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या से शादी की है। दोनों पहली बार 2003 में Kadhal Kondaen फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे। 2004 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। धनुष भगवान शिव के भक्त हैं। उन्होंने अपने दोनों बच्चों का नाम यत्र और लिंगा रखा है।

58

कोलावरी डी गाने से हुए पॉपुलर : 
धनुष को सबसे ज्यादा कामयाबी कोलावेरी डी..' सॉन्ग से मिली थी। बहुत कम लोग जानते हैं कि धनुष ने इस गाने के बोल महज 6 मिनट में लिखे थे। गाने का रफ वर्जन 35 मिनट में शूट हुआ था।
 

68

कारों के शौकीन हैं धनुष : 
धनुष को लग्जरी कारों का शौक है। उनके पास Audi A8, Bentley Continental Flying Spur, Jaguar XE, Rolls-Royce Ghost Series II जैसी लग्जरी कारें हैं।

78

एक फिल्म के इतने लेते हैं धनुष : 
धनुष के पास पम्मल, चेन्नई में आलीशान बंगला है। इस बंगले की कीमत तकरीबन 18 करोड़ रुपए है। ये घर उन्होंने 2013 में खरीदा है। इसके अलावा उनके पास एक गेस्ट हाउस भी है। धनुष एक फिल्म के लिए 7 से 10 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा वे अन्य एंडोर्समेंट से भी कमाई करते हैं। वे पेटा से भी जुड़े हैं।
 

88

इन फिल्मों में काम कर चुके धनुष : 
धनुष ने 'तिरुडा तिरुडी' (2003), 'ड्रीम्स' (2004), 'पुधुपेत्तई' (2006), 'पोल्लाधवन' (2007), 'पदिक्कादवन' (2009), 'सीडन' (2011), 'एथिर निचल' ( 2013), 'रांझणा' (2013), 'मारी' (2015), 'वीआईपी 2' (2017) जैसी प्रमुख फिल्मों में काम किया है।

Recommended Stories