Published : Feb 09, 2020, 03:28 PM ISTUpdated : Feb 11, 2020, 08:54 AM IST
मुंबई. साउथ स्टार प्रभास की फिल्म 'बाहुबली' फेम एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। पहले उनका नाम प्रभास के साथ जुड़ा। इसके बाद 2019 में 'कॉफी विद करण' में प्रभास ने अनुष्का शेट्टी से अफेयर की खबरों पर फुलस्टॉप लगा दिया।
अब अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का शेट्टी को लेकर एक बार फिर से खबर सामने आ रही है कि किसी इंडियन क्रिकेटर को डेट कर रही हैं। खबरों में ये भी कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस उसके साथ शादी भी करने जा रही हैं।
27
रिपोर्ट्स में अनुष्का को लेकर कहा जा रहा है कि वो एक इंडियन क्रिकेटर के साथ रिलेशनशिप में हैं, हालांकि, अभी उसके नाम का खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन, ऐसा कहा जा रहा है कि क्रिकेटर साउथ से नहीं बल्कि नॉर्थ से ताल्लुक रखता है।
37
बहरहाल, इससे पहले अनुष्का प्रभास के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थीं। माीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का 2015 में शादी करने वाली थीं, लेकिन प्रभास ने ही उनकी शादी रुकवा दी थी, जिसके कारण एक्ट्रेस की शादी नहीं हो पाई थी।
47
अनुष्का की शादी रुकवाने के पीछे की वजह के लिए कहा जाता है कि प्रभास चाहते थे कि अनुष्का 'बाहुबली' शूटिंग पर ध्यान दें। क्योंकि, वो खुद भी फिल्म को लेकर काफी सीरियस थे। वहीं, कहा जाता है कि इस फिल्म के लिए प्रभास ने भी अपनी शादी 5 साल के लिए टाल दी थी।
57
बता दें, अनुष्का इन दिनों अपनी अगली फिल्म को लेकर काफी बिजी हैं। वे आर माधवन के अपोजिट 'निशब्धम' मूवी में नजर आएंगी।
67
अगर फिल्म के बारे में बात करें तो ये एक साइलेंट थ्रिलर मूवी है। फिल्म में अनुष्का म्यूट आर्टिस्ट के रोल में नजर आएंगी। इन दिनों अनुष्का इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं और ये मूवी 21 फरवरी, 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
77
फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।