369 कारों का मालिक है ये एक्टर, एक कार चलाने के बाद अगले साल ही आ पाता है उस कार का नंबर

मुंबई/कोच्चि। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार और मलयालम एक्टर ममूटी 69 साल के हो चुके हैं। ममूटी का जन्म 7 सितंबर, 1951 को अलप्पुझा, केरल में एक किसान के घर हुआ था। उनका पूरा नाम मुहम्मद कुट्टी इस्माइल पानीपराम्बिल है, लेकिन उन्होंने अपना स्क्रीन नाम ममूटी रखा। मलयालम और तमिल में कई सुपरहिट फिल्में दे चुके ममूटी को कारों का बेतहाशा शौक है। उनके पास 15-20 नहीं बल्कि 369 कारों का कलेक्शन है। इसमें सस्ती से सस्ती और महंगी से महंगी कारें शामिल हैं।

Asianet News Hindi | Published : Sep 6, 2020 2:54 PM IST / Updated: Sep 06 2020, 08:26 PM IST

19
369 कारों का मालिक है ये एक्टर, एक कार चलाने के बाद अगले साल ही आ पाता है उस कार का नंबर

इतना ही नहीं, ममूटी ने कुछ साल पहले देश की पहली मारुति-800 भी खरीदने की ख्वाहिश जाहिर की थी। ममूटी ने अपनी कारों के लिए अलग से गैराज बनवाया है। ममूटी ज्यादातर खुद ही कार ड्राइव करना पसंद करते हैं। 

29

बता दें कि ममूटी साउथ में ऑडी खरीदने वाले पहले स्टार भी कहे जाते हैं। ममूटी का देश की कार यानी मारुति से खासा लगाव है। उन्होंने पहली कार भी मारुति ही खरीदी थी और उनकी 369 कारों में मारुति के तीन मॉडल आज भी हैं।

39

मेगास्टार ममूटी के कलेक्‍शन में जगुआर XJ-L (कैवियर) सबसे लेटेस्ट है। इसके दोनों वर्जन (पेट्रोल-डीजल) ममूटी ने खरीद रखे हैं। इतना ही नहीं इसका रजिस्ट्रेशन नंबर भी (KL 7BT 369) उनके 369 कलेक्शन पर बेस्ड है। हालांकि, उनकी ज्यादातर कारों के नंबर में 369 जरूर होता है।

49

इसके अलावा ममूटी के कलेक्शन में टोयोटा लैंड क्रूज़र LC 200, फरारी, मर्सडीज और ऑडी के कई मॉडल, पोर्श, टोयोटा फॉर्च्यूनर, Mini Cooper S, F10 BMW 530d और 525d, E46 BMW M3, Mitsubishi Pajero Sport, फॉक्सवैगन पैसेट X2 और कई SUV's हैं। ममूटी के पास आइशर की एक कैरावैन भी है, जिसे उन्होंने मॉडिफाई कराया है।

59

ममूटी की फैमिली की बात करें तो उन्होंने 1979 में सुलफत से शादी की। उनके दो बच्चे हैं। बेटा दुलकीर सलमान और बेटी कुट्टी सुरुमी। दलकीर सलमान साउथ के जाने-माने एक्टर हैं। 

69

ममूटी के बेटे दुलकीर सलमान ने 22 दिसंबर, 2011 को आर्किटेक्ट अमाल सूफिया से शादी की। अमाल नॉर्थ इंडियन मुस्लिम हैं, जिनकी फैमिली बाद में साउथ में शिफ्ट हो गई। 5 मई, 2017 को दुलकीर सलमान एक बेटी के पिता बने। 
 

79

दुलकीर ने 2012 में आई मलयालम फिल्म 'सेकंड शो' से डेब्यू किया। इस फिल्म में बेस्ट मेल डेब्यू के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। दुलकीर चेन्नई स्थित एक वेब पोर्टल के मालिक हैं, जो कार ट्रेडिंग और डेंटल बिजनेस चेन है। 

89

ममूटी घर में सबसे बड़े हैं। उनके दो छोटे भाई और दो बहनें हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई कोट्टायम के सरकारी स्कूल से की। 1960 में उनके पिता एर्नाकुलम शिफ्ट हो गए। यहां पर उन्होंने स्कूली पढ़ाई पूरी की और फिर एर्नाकुलम के लॉ कॉलेज से एलएलबी किया। 

99

ममूटी और साउथ फिल्मों के एक्टर मोहनलाल अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने तकरीबन 56 फिल्मों में साथ काम किया और ये सभी फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं। बता दें कि यंग एज में ममूटी को सिगरेट पीने की लत थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपने बच्चों की खातिर ये छोड़ दी। पनाम्पिल्ली नगर, एर्नाकुलम में उनका आलीशान बंगला है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos