आसमानी रंग की साड़ी, मांग टीका और बड़ी नथ में दुल्हन बनी ज्वाला गुट्टा दिखी खूबसूरत, मंगेतर संग लिए फेरे

Published : Apr 22, 2021, 06:19 PM ISTUpdated : Apr 22, 2021, 06:22 PM IST

मुंबई. साउथ फिल्म स्टार विष्णु विशाल (Vishnu Vishal) और बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला गुट्टा (Jwala Gutta) ने आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल की शादी की पहली फोटो सामने आई है। सामने आई फोटो में ज्वाला ने हल्के नीले रंग की साड़ी पहनी हैं, जिस पर सुर्ख लाल रंग का बड़ा सा बॉर्डर है। साथ ही उन्होंने मांग टीका, बड़ी सी नथ, हैवी नेकलेस और हाथों में लाल चूड़ा पहन रखा है।। जबकि विष्णु पारंपरिक सफेद शर्ट और लुंगी में दिखाई दे रहे हैं। ओवरऑल लुक की बात करें तो दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। कपल ने कोविड-19 के बीच बेहद कम लोगों की मौजूदगी में शादी की रस्में निभाई। 

PREV
18
आसमानी रंग की साड़ी, मांग टीका और बड़ी नथ में दुल्हन बनी ज्वाला गुट्टा दिखी खूबसूरत, मंगेतर संग लिए फेरे

कपल की शादी के लिए रंग-बिरंगे फूलों से मंडप सजाया गया था। सजावट के लिए खासकर पीले और बैगनी फूलों का सूज किया गया। दोनों की शादी ट्रेडिशनल तरीके से हुई।

28

आपको बता दें कि दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। इस शादी में दोनों परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

38

ज्वाला हमेशा ही विष्णु विशाल के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर ओपन रही है। कपल सोशल मीडिया पर अपने फोटो शेयर करता रहता है। एक बार ज्वाला से जब शादी के बार में पूछा गया था तो उन्होंने इंटरव्यू में कहा था कि मैं जीवन के लिए कम्पेनियनशिप में विश्वास करती हूं।

48

एक्टर विष्णु विशाल का असली नाम विशाल कुडावला है। 17 जुलाई, 1984 को तमिलनाडु के वेल्लोर में जन्में 36 साल के विष्णु विशाल एक्टर के साथ ही प्रोड्यूसर भी हैं। विशाल अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं।

58

बीती रात कपल की मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की रस्में निभाई गई। विष्णु और ज्वाला के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ज्वाला ने हल्दी सेरेमनी के लिए पीले रंग की साड़ी थी, जिसमें वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। 

68

मेहंदी सेरेमनी में विष्णु विशाल और ज्वाला गुट्टा के परिवारवाले और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। दोनों ही इस मौके पर खूबसूरत लग रहे हैं। ज्वाला ने पीले रंग का लहंगा पहना था। उन्होंने हैवी ज्वेलरी कैरी की थी। वहीं, विष्णु कुर्ता पायजामा में नजर आए। इसके साथ उन्होंने पोल्का डॉट्स वाली जैकेट पहनी थी।

78

विष्णु विशाल ने 2 दिसंबर, 2010 को चेन्नई में रजनी नटराज के साथ पहली शादी की थी। रजनी एक्टर के. नटराज की बेटी हैं। दोनों कॉलेज में मिले थे और 4 साल तक डेटिंग के बाद शादी कर ली थी।

88

2017 में रजनी ने एक बेटे को जन्म दिया। हालांकि, इसके एक साल बाद यानी 2018 में दोनों ने बिना किसी वजह का खुलासा किए बिना तलाक ले लिया। इसके बाद विष्णु ने 7 सितंबर, 2020 को ज्वाला गुट्टा से इंगेजमेंट कर ली और अब दोनों शादी करने जा रहे हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories