Published : Jul 27, 2020, 12:58 PM ISTUpdated : Jul 30, 2020, 04:47 PM IST
मुंबई. साउथ के सुपरस्टार नितिन और शालिनी कंदुकूरी ने बीती रात एक छोटे से समारोह में सात फेरे लिए। कुछ समय पहले ही इस कपल ने सगाई की थी। कोरोना वायरस के कारण नितिन की शादी में कई अड़चने आई। कपल डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहता था। उन्होंने शादी के लिए दुबई चुना था और सारी बुकिंग भी करवा ली थी। लेकिन कोरोना लॉकडाउन के कारण इसे टालना पड़ा। हालांकि, उन्होंने डेस्टिनेशन वेडिंग की जगह हैदरबाद में ही एक सादे समारोह में शादी करने का फैसला लिया। कपल की शादी की खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वहीं दूल्हा बने नितिन ने भी अपनी शादी की कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है। खबरों की मानें कपल क्लोज फ्रेंड्स के लिए एक रिसेप्शन भी ऑर्गेनाइज करेगा।
नितिन ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी से जुड़ी कई फोटोज शेयर की है। उन्होंने फोटो शेयर कर लिखा- Happy Married Life To New Adorable Couple.
210
शादी में नितिन ने लाल रंग की शेरवानी पहनी थी। इस पर गोल्डन कलर से जरी का वर्क किया हुआ था। इसके साथ उन्होंने गोल्डन कलर की धोती कैरी की थी।
310
नितिन के दुल्हन ने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी थी, जिसमें येलो और रेड कलर की बॉर्डर थी। दुल्हन ने हैवी नेकलेस, मांग टीका, नथ के साथ ही हाथों में भरी-भरी चूड़ियां पहनी थी।
410
नितिन और शालिनी कंदुकूरी ने शादी के दौरान एक-दूसरे के सिर पर हाथ रखकर साथ जीने मरने की कसमें खाईं।
510
कतपल की शादी हैदराबाद के ताज फलकनुमा पैलेस में हुई।
610
इस शानदार पैलेस में नितिन और शालिनी कंदुकूरी शादी की रस्में निभाते नजर आए।
710
शादी में फैमिली के सााथ कुछ खास दोस्त शामिल हुए।
810
शादी में रस्म निभाती दुल्हन शालिनी।
910
शादी के बंधन में बंधने के बाद रिलेक्स नजर आए दूल्हा-दुल्हन।
1010
पत्नी शालिनी के साथ पोज देते नितिन।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।