बेटी के कहने पर 49 साल के शख्स ने 20 साल छोटी लड़की से की शादी, 3 साल पहले हो गई थी पत्नी की मौत

Published : May 14, 2020, 04:33 PM IST

मुंबई। कोरोना लॉकडाउन के बीच भले ही फिल्मों की शूटिंग पूरी तरह बंद है, लेकिन बावजूद इसके शादियों का सिलसिला नहीं थम रहा है। कुछ दिनों पहले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के बेटे की शादी के बाद अब साउथ फिल्मों के एक प्रोड्यूसर ने लॉकडाउन में खुद से 20 साल छोटी लड़की के साथ शादी रचाई है। यह शादी निजामाबाद के वेंकटेश्वर मंदिर में हुई। 

PREV
17
बेटी के कहने पर 49 साल के शख्स ने 20 साल छोटी लड़की से की शादी, 3 साल पहले हो गई थी पत्नी की मौत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर दिल राजू की यह दूसरी शादी है। दिल राजू जहां 49 साल के हैं, वहीं उनकी दूसरी पत्नी महज 29 साल की है। 

27

लॉकडाउन में हुई इस शादी में दोनों परिवारों के कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए। बता दें कि दिल राजू की पहली पत्नी अनीता का 2017 में निधन हो गया था। दिल राजू की दूसरी शादी का पूरा अरेंजमेंट उनकी बेटी हंसिता रेड्डी ने किया। 

37

दिल राजू के प्रॉडक्शन हाउस श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स की ओर से जारी एक बयान में शादी की बात कही गई थी। दिलराजू की दूसरी पत्नी का नाम व्याघा रेड्डी है। 

47

दिल राजू का असली नाम वी वेंकट रमण रेड्डी है। हालांकि लोग उन्हें अब उनके इस नाम से कम ही जानते हैं। 

57

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिल राजू ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लिए कई फिल्में बनाई हैं। उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। 

67

दिल राजू फिलहाल पवन कल्याण के साथ फिल्म 'वकील साब' पर काम कर रहे हैं। यह बॉलीवुड मूवी 'पिंक' का रीमेक है। 

77

दिल राजू ने अपने प्रोडक्शन हाउस श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले कई फिल्में बनाई हैं। इनमें आर्य, भद्रा, वृंदावनम, मिस्टर परफेक्ट, ओ माय फ्रेंड, येवडू, सुप्रीम, नेनू लोकल, लवर, श्रीनिवास कल्याणम और जानू प्रमुख हैं। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories