लॉकडाउन में क्या कर रहे हैं माही, कैसा है धोनी का फॉर्म हाउस, जानिए इसकी खूबियां

स्पोर्ट्स डेस्क.  आईपीएल (IPL) स्थगित होने के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) रांची के सेमलिया में बने अपने फॉर्म हाउस में हैं। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले और गाइडलाइंस का पालन करते हुए धोनी अपने घर से बाहर ज्यादा नहीं निकलते हैं। धोनी अपने फॉर्म हाउस में सन सेट की फोटो क्लिक करते हुए नजर आए। माही को फोटोग्राफी का शौक है। वो इंस्टाग्राम पर कई तरह की फोटो शेयर करते रहते हैं। बता दें कि धोनी का यह फार्महाउस कई खूबियों से भरा पड़ा हुआ है।  आइए जानते हैं कैसा है माही का फॉर्महाउस और क्या है?

Asianet News Hindi | Published : May 22, 2021 8:14 AM IST

17
लॉकडाउन में क्या कर रहे हैं माही, कैसा है धोनी का फॉर्म हाउस, जानिए इसकी खूबियां

गौशाला का निर्माण
धोनी के फार्म हाउस में गौशाला का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। कहा जा रहा है कि इस फार्म हाउस में 300 से ज्यादा गायों के रखने के इंतजाम हैं। कुछ महीनों से गायों के दूध लगातार रांची के ईजा फार्म हाउस के आउटलेट जरिये बेचे भी जा रहे हैं।  

27

रांची में है फॉर्म हाउस
महेंद्र सिंह धोनी का फार्महाउस रांची के सैंबो में है। इसका नाम इजा फार्महाउस है। बताया जाता है कि यहां पर माही करीब 43 एकड़ जमीन में सब्जी और फलों की खेती करते हैं। साथ ही यहां पर डेयरी भी बनी हुई है। 
 

37

इंडोर स्टेडियम
इस फार्म हाउस इंडोर स्टेडियम है, स्वीमिंग पूल है, नेट प्रैक्टिसिंग मैदान है, अल्ट्रा मार्डन जिम है। यह फार्म हाउस धोनी के हरमू रोड पर बने पहले घर से केवल 20 मिनट की ड्राइव पर है। 

47

खूबसूरत फर्निशिंग
फार्म हाउस में खूबसूरत फर्निशिंग का इस्तेमाल किया गया है। फार्म हाउस में इस्तेमाल क्रीम कलर के अलग-अलग शेड्स, सॉफ्ट येलो और ग्रे से इसे वेस्टर्न लुक मिलता है। धोनी के इस फार्म हाउस के लॉन में उनके फेवरेट पेट्स (डॉग्स) दिखाई पड़ते हैं। धोनी इसी फार्म हाउस में अपने इन पेट्स को ट्रेनिंग भी देते हैं। 

57

कैसा है लिविंग रूम
लिविंग रूम में ग्रे रंग के शेड्स हैं। ग्रे कुशन के साथ एक हल्के भूरे रंग का मखमली सोफे,  कॉफी टेबल, और तुर्की की कालीन भी बिछी गई है। धोनी की पत्नी साक्षी कई बार अपने लिविंग रूम की फोटो भी सोशल मीडिया में शेयर कर चुकी हैं। धोनी के फॉर्महाउस में स्वीमिंग पूल भी है। 
 

67

धोनी के लिए अलग गैरेज
धोनी का बाइक प्रेम आप सभी जानते हैं। इस फॉर्म हाउस में धोनी का विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया गैरेज है। जिसमें मोटर बाइकों के साथ-साथ कार और धोनी की गाड़ियों रखी रहती हैं। 

77

स्ट्रॉबेरी की खेती
माही अपने इस फार्महाउस में स्ट्रॉबेरी, पपीता और अमरूद की खेती कर रहे हैं। इसके लिए वह उन्नत किस्म की बीज देश के अलावा विदेश से लेकर आए हैं। फलों के अलावा धोनी के इस फार्महाउस में बड़े पैमाने पर सब्जी की भी खेती करते हैं। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos