10 फोटो में देखिए हॉकी मैच का रोमांच: पहले गोल पर टीम ने इस तरह मनाई खुशी, गेंद के लिए संघर्ष करती रही ब्रिटेन

टोक्यो. भारतीय पुरुष हॉकी के क्वार्टर फाइनल मैच में भारत ने ब्रिटेन का हराकर सेमीफाइन में जगह बना ली है। भारत की ओर से दिलप्रीत सिंह ने 7वें मिनट में पहला फील्ड गोल किया। जबकि दूसरा गोल गुरजंत सिंह ने 16वें मिनट में किया। वहीं, तीसरा गोल  हार्दिक ने किया। भारत ने ब्रिटेन को 3-1 से हराया। पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने पूरी तरह से दबदबा बनाए रखा। मैच के तीसरे मिनट में ग्रेट ब्रिटेन को पेनल्टी कॉर्नर मिला। इसे भारतीय डिफेंडरों ने नाकाम कर दिया। इसके बाद 7वें मिनट में सिमरनजीत सिंह के बेहतरीन पास पर दिलप्रीत ने गोल दागा। आइए देखते हैं 10 फोटो में भारत औऱ ब्रिटेन के बीच हुए मैच का रोमांच।

Asianet News Hindi | Published : Aug 1, 2021 4:24 PM IST / Updated: Aug 01 2021, 09:56 PM IST

110
10 फोटो में देखिए हॉकी मैच का रोमांच: पहले गोल पर टीम ने इस तरह मनाई खुशी, गेंद के लिए संघर्ष करती रही ब्रिटेन

टीम इंडिया के गुरजंत सिंह ब्रिटेन के बीच पुरुष क्वार्टरफ़ाइनल मैच के दौरान अपनी टीम का दूसरा गोल करने के बाद टीम के साथियों के साथ जश्न मनाते हुए। भारत ने इस मैच में तीन गोल किए। भारत के लिए विनिंग गोल 7वें मिनट में दिलप्रीत सिंह, 16वें मिनट में गुरजीत सिंह और 57वें मिनट में हार्दिक सिंह ने दागा

210

ब्रिटेन के जैक वालर और टीम इंडिया के सुमित क्वार्टरफ़ाइनल मैच के दौरान गेंद के लिए संघर्ष करते हुए। भारतीय टीम 1980 के एक बार फिर से मेडल की उम्मीद है। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला बेल्जियम से होगा।  बेल्जियम ने स्पेन को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

310

भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच पुरुषों के क्वार्टरफ़ाइनल मैच के बाद टीम के साथियों के साथ मनाते हुए भारतीय खिलाड़ी। भारत का मुकाबला अब सेमीफाइनल में बेल्जियम से होगा। 

410

भारत के खिलाफ स्कोर करने के बाद ब्रिटेन के सैमुअल इयान वार्ड टीम के साथियों के साथ जश्न मनाते हुए।  ब्रिटेन के लिए 45वें मिनट में सैमुअल ने गोल किया। 

510

भारत के हार्दिक सिंह टोक्यो के ओई हॉकी स्टेडियम में ब्रिटेन के खिलाफ स्कोर करने के बाद टीम के साथी खिलाड़ी के साथ जश्न मनाते हुए।

610

टीम इंडिया के हरमनप्रीत सिंह और टीम ग्रेट ब्रिटेन के फिलिप रोपर क्वार्टरफाइनल मैच के दौरान। भारतीय टीम इस मुकाबले में शुरू से ब्रिटेन पर हावी रही।  

710

मैच के दौरान टीम इंडिया के मुख्य कोच ग्राहम जॉन रीड मैच के दौरान खिलाड़ियों से बात करते हुए। टोक्यो ओलंपिक में भारत अभी तक दो मेडल जीत चुका है। अब देशवासियों को हॉकी से गोल्ड मेडल की उम्मीद है। 

810

टीम इंडिया के मनदीप सिंह ब्रिटेन के खिलाड़ियों के दबाव में गेंद को नियंत्रित करते हुए। भारतीय पुरुष टीम ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में जापान को 5-3 से हराकर ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरा फिक्स किया था। 

910

टीम इंडिया के दिलप्रीत सिंह ने क्वार्टरफ़ाइनल मैच के दौरान अपनी टीम का पहला गोल किया। भारत ने ग्रुप स्टेज में जापान के अलावा न्यूजीलैंड, स्पेन और अर्जेंटीना को हराया। जबकि ऑस्ट्रेलिया से उसे हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया की टीम चार जीत और एक ड्रॉ से पूल में शीर्ष पर रही। 

1010


1980 में भारत ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। उसेक ेबाद से टीम ओलंपिक में मेडल नहीं जीत पाई। 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos