जानिए कौन हैं देश के वो 5 शख्स, जिन्होंने अब तक राम मंदिर के लिए किया सबसे ज्यादा दान

अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए धन संचय अभियान शुरू हो चुका है। इसके लिए विहिप कार्यकर्ता पांच-पांच की संख्या में टोली बनाकर घर-घर जा रहे हैं। वे 10, 100 और 1000 रुपए के कूपन देकर लोगों से धन संग्रह कर रहे हैं। जबकि इसके ऊपर की राशि चेक आदि माध्यम से ली जा रही हैं। ऐसे में हर कोई यह जानने की कोशिश कर रहा है कि किसने सबसे ज्यादा धन दान किया। जी हां, आज हम आपको देश के ऐसे ही 5 पांच शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इस अभियान में सबसे ज्यादा धनराशि दान किया। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 16, 2021 7:46 AM IST / Updated: Jan 16 2021, 02:51 PM IST

15
जानिए कौन हैं देश के वो 5 शख्स, जिन्होंने अब तक राम मंदिर के लिए किया सबसे ज्यादा दान

गुजरात में हीरा कारोबारी गोविंदभाई ढोलकिया ने 11 करोड़ रुपए की राशि मंदिर निर्माण के लिए दान की है। वे डायमंड कंपनी श्रीरामकृष्णा एक्सपोर्ट्स के फाउंडर हैं और आरएसएस से जुड़े रहे हैं। 
 

25

सूरत के महेश कबुतरवाला ने 5 करोड़ राम मंदिर के लिए दान किया है। वो भारत में केमिकल इन्डस्ट्रीज के लिए जाने जाते है और लवजी बादशाह ने 1 करोड़ पए का दान दिया है।
 

35

रायबरेली जिले में तेजगांव के पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को एक करोड़ ग्यारह लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपए का चेक सौंपा है। 

45

जयपुर में पहले दिन सबसे बड़ी सहयोग राशि के रूप में एसके पोद्दार परिवार ने एक करोड़ एक लाख रुपये भेंट किए। वे कहते हैं कि वे राम के अनन्य भक्त हैं। उनका बस चले तो वे अपना सब कुछ राम को समर्पित कर दें।

55

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पहले दिन ही सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और मेयर अभिलाषा गुप्ता ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों को सवा करोड़ रुपए की सहयोग राशि दी। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos