Assembly Election 2021: केरल में 70.04%, तमिलनाडु में 65.11% और पुडुचेरी में 78.13% मतदान

Published : Apr 06, 2021, 07:19 AM ISTUpdated : Apr 06, 2021, 07:28 PM IST

नई दिल्ली. केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में आज मतदान हुआ। इन राज्यों में एक चरण में वोटिंग होनी थी, नतीजे 2 मई को आएंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक हुआ। चुनाव आयोग ने कोरोना के चलते वोटिंग का समय 1 घंटा बढ़ाया था। केरल में 70.04%, तमिलनाडु में 65.11% और पुडुचेरी में 78.13% मतदान हुआ। केरल में अभी एलडीएफ की सरकार है। कांग्रेस नीत यूडीएफ और भाजपा राज्य में अपनी अपनी सरकार बनाने का दावा ठोक रही हैं। वहीं, तमिलनाडु में इस बार सत्ताधारी AIADMK ने भाजपा के साथ गठबंधन किया है। जबकि कांग्रेस डीएमके के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। पुडुचेरी की बात करें तो इस बार भाजपा, एआईएडीएमके और एनआर कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ रही है। यहां कांग्रेस के नारायणसामी की सरकार गिरने के बाद चुनाव हो रहा है।

PREV
13
Assembly Election 2021: केरल में 70.04%, तमिलनाडु में 65.11% और पुडुचेरी में 78.13% मतदान

तमिलनाडु : तमिलनाडु विधानसभा की सभी 234 सीटों पर मंगलवार को वोटिंग हुई। इस चुनाव में AIADMK ने भाजपा के साथ गठबंधन किया है। वहीं, कांग्रेस-डीएमके के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। इसबार अभिनेता से नेता बने कमल हासन भी मैदान में हैं।

 

तमिलनाडु में 3998 उम्मीदवार मैदान में: 234 सीटों वाले तमिलनाडु में 3998 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से करीब 6% यानी 466 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, कुल उम्मीदवारों में 18% यानी 652 प्रत्याशी करोड़पति हैं।

23

केरल: केरल में 140 विधानसभा सीटों पर 6 अप्रैल को वोटिंग हुई। इस चुनाव में 2.67 करोड़ मतदाता वोटिंग में हिस्सा लेंगे। यहां एलडीएफ को कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ से चुनौती मिल रही है। वहीं, भाजपा पूरे दमखम से चुनाव मैदान में है। भाजपा के पास यहां सिर्फ 1 सीट है।


केरल में 957 प्रत्याशी मैदान में, 355 के खिलाफ आपराधिक मामले: केरल में 957 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। एडीआर ने इनमें से 928 प्रत्याशियों के हलफनामे का विश्लेषण किया। एडीआर के मुताबिक, 38% यानी 355 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, 167 पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

33

पुडुचेरी : पुडुचेरी में मंगलवार को सभी 30 सीटों पर मतदान हुआ। इस चुनाव में भाजपा, एआईएडीएमके और एनआर कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ रही है। वहीं, कांग्रेस ने इस बार वी नारायणसामी को टिकट नहीं दिया है। कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद नारायणसामी बहुमत साबित नहीं कर पाए थे और उनकी सरकार गिर गई थी। इसके बाद यहां चुनाव हो रहे हैं।

पुडुचेरी में 323 प्रत्याशी मैदान में, 54 पर आपराधिक मामले: पुडुचेरी में 323 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से करीब 17% यानी 54 प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, 28 पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।  

Recommended Stories