Google Maps से हुआ भयंकर ब्लंडर, ड्राइवर से कहा- आगे से राइट टर्न, फॉलो करते ही डैम में जा गिरी कार

Published : Jan 14, 2021, 04:40 PM IST

टेक डेस्क: आज के समय में तकनीक काफी उन्नत हो गई है। लोगों की जिंदगी टेक्नोलॉजी ने काफी आसान कर दी है। अगर आप किसी अनजान जगह जा रहे हैं, तो गूगल मैप्स आपकी काफी मुश्किलें आसान कर देती है। आपको एड्रेस जानने के लिए किसी की जरुरत नहीं है। सिर्फ गूगल मैप पर एड्रेस डाल दें। वो आपको मंजिल तक पहुंचा देगा। लेकिन महाराष्ट्र के अहमद नगर में एक शख्स के लिए गूगल मैप हत्यारा साबित हुआ। गूगल मैप्स की वजह से शख्स की जान चली गई। आइये आपको बताते हैं कैसे गूगल मैप्स को फॉलो करते हुए मौत के मुंह में समा गया शख्स... 

PREV
17
Google Maps से हुआ भयंकर ब्लंडर, ड्राइवर से कहा- आगे से राइट टर्न, फॉलो करते ही डैम में जा गिरी कार

मामला महाराष्ट्र के अहमद नगर से सामने आई। यहां दो लोग गूगल मैप के जरिये अपनी मंजिल तक जाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन तभी इस एप ने उनके साथ धोखा कर दिया। एप को फॉलो करते हुए ड्राइवर ने कार को डैम में गिरा दिया। 

27

जानकारी के मुताबिक, कार में सवार होकर दो दोस्त ट्रेकिंग पर निकले थे। लेकिन उनके लिए रास्ता नया था। इस कारण दोनों ने गूगल मैप्स का सहारा लेने का फैसला किया। लेकिन उन्हें क्या पता था कि आगे उनके साथ क्या होने वाला हैं?

37

दोनों मैप फॉलो करते हुए एक डैम के सामने पहुंचे। गूगल मैप्स ने उन्हें आगे एक पुल का इंडिकेशन दिया। ड्राइवर ने उसी के  हिसाब से कार को आगे बढ़ा दिया। लेकिन आगे कोई पुल नहीं था। कार सीधे डैम में जा गिरी। 

47

इस हादसे में साइड में बैठा शख्स तो किसी तरह पानी से बाहर  निकल आया। लेकिन ड्राइवर की इस हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने आकर डेड बॉडी को बाहर निकाला। 
 

57

दरअसल, गूगल मैप्स जिस पुल को दिखा रहा था, वो डैम में चार महीने से डूबा हुआ था। लेकिन मैप में वो पुल शो कर रहा था। साथ ही अँधेरा होने की वजह से ड्राइवर को भी आगे कुछ नजर नहीं आया और  उसने कार को डैम में गिरा दिया।  

67

ये पहली बार  नहीं है कि गूगल मैप्स की वजह से ऐसी जानलेवा घटना घटी हो। इससे पहले रूस में भी एक शख्स को गूगल मैप्स की वजह से ठंड से ठिठुरकर मौत का सामना करना पड़ा था। तब गूगल ने उसे भीषण ठंड में गलत एड्रेस बताया था।  
 

77

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप गूगल मैप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पहले ही हाई वे वाले रूट का चुनाव कर लें। कभी भी शॉर्टकट के चक्कर में कोई रूट ना चुनें। साथ ही अगर खराब इंटरनेट की वजह से समस्या आ रही हो,  लोगों से मदद जरूर लें। 
 

Recommended Stories