तो आज से BAN हो जाएगा फेसबुक! इन देशों में पहले से ही बेकार है मार्क जुकरबर्ग का ये App

टेक डेस्क: फेसबुक आज के समय में वो प्लेटफॉर्म बन चुका है, जिसपर लोग अपने विचार और अपनी निजी जिंदगी लोगों के साथ शेयर करते हैं। फेसबुक ने लोगों को कई तरह की अभिव्यक्ति की आजादी दी है। लेकिन कई बार लोग भावनाओं में बहकर इसका गलत इस्तेमाल करते हैं। कई बार फेसबुक पर किसी समुदाय या किसी विशेष विषय पर कोई ऐसी टिपण्णी कर देते हैं जिससे दंगे तक भड़क जाते हैं। वैसे तो फेसबुक अपने कंटेंट को फ़िल्टर करता रहता है लेकिन कई बार दंगे होने के बाद। हाल ही में सोलोमन आइलैंड पर फेसबुक की वजह से हिंसा हो गई। फेसबुक पर सरकार के खिलाफ भड़काऊ चीजें लिखी गई। इसके बाद देश ने फेसबुक को बैन करने का फैसला किया है। 17 नवंबर को इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि, ये पहला देश नहीं है, जिसने फेसबुक बैन का फैसला किया है। ऐसे और भी कई देश हैं... 
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 17, 2020 9:59 AM IST

18
तो आज से BAN हो जाएगा फेसबुक! इन देशों में पहले से ही बेकार है मार्क जुकरबर्ग का ये App

सोलोमन आइलैंड पर कुल साढ़े छह लाख लोग रहते हैं। यहां लोग फेसबुक का काफी इस्तेमाल करते हैं। साथ ही अपने विचार खुलकर शेयर करते हैं। लेकिन हाल ही में इसपर सरकार के खिलाफ काफी कुछ लिखा गया।  
 

28

सोलोमन के पीएम मनसे सोगाबरे लो सरकार के खिलाफ फेसबुक पर काफी कुछ लिखा गया। इसके बाद अब सरकार ने अनिश्चित काल के लिए फेसबुक बैन करने का फैसला किया है। 
 

38

इस फैसले के बाद लोगों ने इसका विरोध शुरू किया है। उनका कहना है कि  अब वो अपने दोस्तों से कैसे जुड़ेंगे? साथ ही फेसबुक से ही वो कई महत्वपूर्ण चर्चा से भी जुड़े रहते हैं।

48

लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोलोमन आइलैंड पहला देश नहीं है, जहां फेसबुक बैन किया गया है। दुनिया में ऐसे कई देश हैं जहां इस ऐप पर पहले से बैन लगा है। 
 

58

अगर आप चीन जाएंगे तो वहां फेसबुक बेकार है। चीन में आप मार्क जुकरबर्ग के इस ऐप का इस्तेमाल नहीं कर सकते। वहां की सरकार अपना ही ऐप चलाती है। 

68

वहीं ईरान में भी फेसबुक बैन है। इस मुस्लिम देश में लोग अपने मोबाइल में फेसबुक नहीं चला सकती। सरकार को ऐसा लगता है कि फेसबुक के कारन यहां की युवा भटक सकती है। 

78

इस लिस्ट में अगला नाम है नॉर्थ कोरिया का। किम जोंग तानाशाह ने इस देश में फेसबुक बैन कर रखा है। वैसे भी ये देश रहस्यमई देशों में गिना जाता है। ऐसे में जाहिर सी बात है कि सरकार फेसबुक से जानकारी बाहर आने के डर से इसे बैन कर रखेगी। 

88

भारत में लोग फेसबुक का धड़ल्ले से इस्तेमाल करते हैं। लोग ना सिर्फ अपने दोस्तों के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते है बल्कि कई महत्वपूर्ण राय, विचार भी शेयर करते हैं। हालांकि, कई ऐसे मामले भी आते हैं जब इसकी वजह से टेंशन भी पैदा होती हैं।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos