Covid 19: Paytm से कैसे खोजें Covaxin और Covishield का स्लॉट, पढ़ें पूरी डिटेल्स

कोरोना वायरस को देशभर में आए करीब 17 महीने हो चुके हैं। इसकी दूसरी लहर काफी खतरनाक साबित हुई। अब इसके संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। वहीं, कोविड के खिलाफ वैक्सीनेशन प्रोग्राम चलाया जा रहा है। कई कंपनियां वैक्सीन स्लॉट उपलब्धता के बारे में जानकारी देकर CoWIN API का लाभ उठा रही हैं। ऐसे में अब Paytm की ओर से भी ये सुविधा दी जा रही है कि कोई भी इससे कोविड-19 वैक्सीन्स स्लॉट को खोज सकता है। पेटीएम के फाउंडर ने किया ट्वीट...
 

Asianet News Hindi | Published : May 18, 2021 1:08 PM IST

15
Covid 19: Paytm से कैसे खोजें Covaxin और Covishield का स्लॉट, पढ़ें पूरी डिटेल्स

वैक्सीन स्लॉट को लेकर Paytm के फाउंडर शेखर शर्मा ने ट्वीट किया और उसमें कहा गया कि कोविड-19 वैक्सीन स्लॉट फाइंडर टूल एंड्रायड और iOS डिवाइस उपलब्ध है। CoWIN API का उपयोग करने के लिए, पेटीएम टूल CoWIN के लिए रियल 
टाइम डेटा लेता है। 

25

इन ऐज ग्रुप वालों को किया गया है शामिल

पेटीएम का नया टूल अलटरनेटिव CoWIN वेबसाइट और ऐप है। इसमें 18 से ज्यादा और 45 से ज्यादा ऐज ग्रुप वालों को शामिल किया गया है। वैक्सीन स्लॉट फाइंडर स्लॉट की उपलब्धता को दिखाता है। 

35

4 हफ्ते की उपलब्धता को दिखाता है

ये 4 हफ्ते तक की उपलब्धता को दिखाता है। यूजर इसमें नोटिफिकेशन जैसी सुविधा भी देता है। उन्होंने स्लॉट उपलब्ध के बारे में नोटीफिकेशन या फिर चैट द्वारा बताया जाएगा।  इसके अलावा, अगर स्लॉट उपलब्ध होगा तो यूजर्स उसमें से अपने हिसाब से एक डेट को तय कर सकता है। 

45

डायरेक्ट नए पेज के साथ Co-WIN वेबसाइट पर ले जाता है पेटीएम

यहां से आप डायरेक्ट नए पेज के साथ Co-WIN वेबसाइट या ऐप पर चले जाते और अपनी अप्वॉइंटमेंट को बुक कर सकते हैं। Paytm का ये नया टूल उपलब्धता के लिए उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए यूजर्स को को-विन पोर्टल पर जाने की जरूरत है। 

55

Paytm से कैसे चैक करें वैक्सीन की उपलब्धता 

- पहले अपने स्मार्टफोन में Paytm app को खोलें। 
- इसके बाद उसे स्क्रॉल करके Mini App Store सेक्शन में आ जाएं।
- यहां जाने के बाद आपको वैक्सीन फाइंडर ऑप्शन दिखेगा। इसके अलावा अल्टरनेटिवली आप उसे सर्च आइकन में टैप करके खोज सकते हैं। 
- अंत में आपको इसमें मांगी गई जानकारी को भरना होगा और ‘Check Availability’ को टैप करके ओपन स्लॉट को टैप करें। 

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आईए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...जब भी घर से बाहर निकलें मास्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोडेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos