YouTube connected tv पर देखा जा रहा ये कंटेंट
YouTube पर डिफरेंट टाइप का कंटेंट देखा जा रहा है। अलग-अलग ग्रुप की लोग अपनी पसंद के हिसाब से कंटेंट खोज रहे हैं। क्रिकेट, कॉमेडी के अलावा एजुकेशनल प्रोग्राम को भी प्रमुखता से देखा जा रहा है। महिलाएं खाना पकाने से लेकर सौंदर्य सामग्री में भी रुचि दिखा रही हैं। बच्चों के कॉटूर्न सामग्री भी देखी जा रही हैं। इसमें लगातार वृद्धि भी देखी जा रही है। इसके अलावा मनोरंजन की सामग्री, फिल्म, रियलटी शो देखने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।