गूगल ने शुरू किया People Cards फीचर, अब 1 ही क्लिक में मिल सकेगी किसी भी इंसान की पूरी जानकारी

टेक डेस्क : अपने यूर्जस को हर बार नया फीचर देने वाले गूगल ने इस बार अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए एक और नया फीचर दिया हैं। गूगल ने इंडिया के लिए खास 'people cards' सर्विस की शुरुआत की है। इस फीचर के आने से गूगल सर्च में यूजर्स को वर्चुअल विजिटिंग कार्ड बनाने की सुविधा मिलेगी। वर्चुअल विजिटिंग कार्ड के जरिए यूजर गूगल सर्च में अपनी वेबसाइट, सोशल मीडिया हैंडल और दूसरी जानकारी शेयर कर सकेंगे।

Asianet News Hindi | Published : Aug 11, 2020 12:01 PM IST / Updated: Aug 11 2020, 05:46 PM IST

18
गूगल ने शुरू किया People Cards फीचर, अब 1 ही क्लिक में मिल सकेगी किसी भी इंसान की पूरी जानकारी

शुरुआत में, गूगल मोबाइल यूजर्स के लिए इस कार्ड की सुविधा लेकर आया है। इसका मतलब है कि आपको अपना सार्वजनिक प्रोफ़ाइल बनाने के लिए अपने मोबाइल डिवाइस पर अपने Google खाते में लॉग इन करना होगा। इसके अलावा, यह फीचर अभी केवल अंग्रेजी में उपलब्ध है, हालांकि भविष्य में अन्य भाषाओं को इसमें जोड़ा जाएगा।

28

गूगल सर्च के प्रोडक्ट मैनेजर लॉरेन क्लार्क ने बताया कि, फिलहाल भारत के लोगों के लिए ही people cards की सुविधा है, और अभी इसे बढ़ाने की कोई योजना नहीं है।

38

क्लार्क ने कहा कि, "आप सोच रहे होंगे कि हम इस सुविधा को पहले भारत में क्यों लॉन्च कर रहे हैं, दरसल हम हमेशा लोगों के लिए सर्च को उपयोगी बनाने के लिए नए तरीकों की तलाश करते रहते हैं, और हमने पाया कि भारत के लिए ये उपयोगी होगा।"

48

people cards का मुख्य उद्देश्य लोगों को Google सर्च  पर एक सार्वजनिक प्रोफ़ाइल रखने की अनुमति देना है जो सभी रिजल्ट्स के टॉप पर प्रदर्शित होगा।

58

Google पर  people cards कैसे बनाएं
people cards बनाने के लिए, अपने Google खाते में साइन इन करें और “add me to Search” खोजें। अब आपको एक प्रॉम्ट मिलेगा, "Google सर्च में खुद को जोड़ें"। 

68

उस प्रॉम्ट पर टैप करें और फिर आपको अपना फ़ोन नंबर देने करने के लिए कहा जाएगा। इसके बाद आपके नंबर पर 6 अंक का वेरिफिकेशन कोड आएगा। जिससे बाद आप रजिस्टर्ड हो जाएंगे।

78

अब, Google आपको एक फॉर्म देगा। इसमें आपको पब्लिक प्रोफाइल बनाने के लिए जरूरी जानकारियां देनी होंगी।  आपको अपने काम, शिक्षा, गृहनगर, वेबसाइटों और सोशल मीडिया प्रोफाइल के बारे में विवरण जोड़ने के लिए विकल्प मिलेंगे।

88

गूगल का कहना है कि इस सर्विस के जरिए वह पब्लिक तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।  people card का गलत इस्तेमाल न हो इसके लिए कंपनी ने एक अकाउंट के लिए एक ही people card बनाने की सुविधा दी है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos