पहली बार ठगा महसूस कर रहे हैं Apple यूजर्स, रंग छोड़ रहा है 1 लाख 59 हजार रु का iPhone

Published : Mar 17, 2021, 08:49 AM IST

टेक डेस्क: भारत ही नहीं, दुनिया के कई देशों में आईफोन का जबरदस्त क्रेज है। इंडियन तो सालों की सेविंग करने के बाद अपने लिए आईफोन खरीदते हैं। लेकिन जरा सोचिये कि इतनी मेहनत के बाद ख़रीदा गया महंगा फोन अगर रंग छोड़ने लगे तो? जी हां, खबर आई है कि कई लोगों ने शिकायत की है कि आईफोन 12 के कई वेरिएंट का कलर फेड हो रहा है। खासकर लाल रंग के आईफोन में ये शिकायत सबसे ज्यादा देखते को मिल रही है। लाल रंग का फोन रंग छोड़ने की वजह से ऑरेंज हो जा रहा है। 1 लाख 59 हजार रु का चूना...   

PREV
17
पहली बार ठगा महसूस कर रहे हैं Apple यूजर्स, रंग छोड़ रहा है 1 लाख 59 हजार रु का iPhone

एपल अपनी बेस्ट क्वालिटी के लिए जाना जाता है। इसके प्रोडक्ट्स लोग पैसों को पानी में बहाकर खरीद लेते हैं। खासकर आईफोन के शौकीनों के लिए इसके महंगे से महंगे वेरिएंट को खरीदना ड्रीम की तरह होता है।  

27

भारत में जब भी आईफोन का कोई नया मॉडल लांच होता है तो किडनी बेचकर उसे खरीदने के मीम जरूर शेयर किये जाते हैं। आईफोन 12  आईफोन 11 दोनों की ही कीमत लाखों में है लेकिन जिन लोगों ने अपनी सेविंग्स तोड़कर इन्हें खरीदा था,  अब वो ठगा महसूस कर रहे हैं। 

37

दरअसल, रिपोर्ट्स आई हैं कि दुनिया के कई आईफोन यूजर्स के मोबाइल रंग फेड हो रहा है। जी हां, आईफोन 12 और 11 के रेड वेरिएंट  फेड हो रहा है। कलर उड़ने की वजह से इतना महंगा फोन पुराना सा नजर आने लग रहा है। 

47


आईफोन 12 के रेड वेरिएंट अल्युमिनियम चेस्सी का कलर फेड होकर ऑरेंज हो रहा है। खबर है कि के फोन के साइड से रंग उड़ रहा है। कई लोगों  को शेयर करते हुए अपने आईफोन की तस्वीर भी शेयर की है।  

57

अभी ये समस्या आईफोन के रेड वेरिएंट में ही मिल रही है। तस्वीरें देखने के बाद कई लोगों ने आईफोन के सपोर्ट में कहा कि शायद इन लोगों ने आईफोन को धूप में एक्सपोज़ किया होगा। क्लियर कवर की वजह से उसका रंग उड़ गया होगा। लेकिन फिर कई लोगों ने सवाल उठाया कि ऐसे में सिर्फ साइड से ही रंग फेड क्यों हुआ? 

67

आईफोन 12 और 11 के अलावा आईफोन XR में भी ये समस्या  देखने को मिल रही है। कई लोगों ने कमेंट किया कि हो सकता है फोन के कवर की वजह से इसका रंग फेड हो रहा है। लेकिन कई लोगों ने इस लॉजिक को रिजेक्ट कर दिया है। 

77

इस समस्या पर एपल ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि ये कॉस्मेटिक डिफेक्ट है। इसके बेसिस पर प्रॉडक्ट रिप्लेसमेंट नहीं दिया जाएगा। इसे लेकर कई लोगों ने एपल का विरोध किया है। उन्होंने इस डिफेक्ट के लिए रिप्लेसमेंट की मांग की है। 

Recommended Stories