इस iPhone को खरीदने के लिए बेचनी पड़ जाएगी दोनों किडनी, चांद और मंगल ग्रह से है फोन का सीधा कनेक्शन

Published : Dec 31, 2020, 02:41 PM IST

टेक डेस्क: तकनीक की दुनिया में आए दिन नई-नई चीजों का आविष्कार होता  रहता है। इसमें हर दूसरे दिन नए स्मार्टफोन्स भी लॉन्च होते रहते हैं। बात अगर फोन में भी बेस्ट ब्रांड की करें, तो आईफोन की सारी दुनिया दीवानी है। हर कुछ समय में आईफोन अपना लेटेस्ट मॉडल निकालती है। इसकी प्राइस काफी ज्यादा होती है। फिर भी लोग इसे खरीदने के लिए उत्साहित रहते हैं। आपने आईफोन के लिए किडनी बेचने वाले कई मीम्स देखे होंगे। अब जिस आईफोन के बारे में हम बताने जा रहे हैं उसे तो खरीदने के लिए इंसान को दोनों ही किडनी बेचनी पड़ेगी। इस आईफोन का डायरेक्ट कनेक्शन चांद और मंगल ग्रह से है। आइये आपको बताते हैं इस ख़ास आईफोन के बारे में...   

PREV
17
इस iPhone को खरीदने के लिए बेचनी पड़ जाएगी दोनों किडनी, चांद और मंगल ग्रह से है फोन का सीधा कनेक्शन

आपने आज तक आईफोन के कई मॉडल्स के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस ब्रांड ने एक ऐसा वर्जन बनाया है जिसमें मंगल ग्रह, बुध ग्रह और चांद के टुकड़ों का इस्तेमाल किया गया है। 
 

27

 इस लग्जरी आईफोन को रूसी कंपनी कैवियार ने तैयार किया है।  इसमें फोन के बाहरी हिस्सों को कस्टमाइज किया गया है। इसमें कंपनी ने आईफोन 12 और 12 प्रो मैक्स को कस्टमाइज कर दिया है। 

37

इसमें कंपनी ने मंगल ग्रह, बुध ग्रह और चांद के टुकड़ों को यूज किया है। इसे कंपनी ने स्पेस ओडिसी सीरीज नाम दिया है। इनके नाम स्पेस ओडिसी मार्स, स्पेस ओडिसी मून और स्पेस ओडिसी मर्करी रखा गया है। 
 

47

इनमें कंपनी ने आईफोन 12 और 12 प्रो मैक्स के फ्रंट को एक जैसा रखा है लेकिन इसके बैक हिस्से को अंतरिक्ष के इन ग्रहों के हिस्सों से सजाया गया है। नीचे एक छोटे से बुलबुले जैसा आकार नजर आएगा। 
 

57

इसी बुलबुले में आपको चांद, बुध और मंगल के टुकड़े नजर आएंगे। इसे अंतरिक्ष से लाए पत्थरों से सजाया गया है। बात अगर कीमत की करें तो हर वर्जन की अलग कीमत है। 
 

67

इसमें सबसे महंगा वर्जन है आईफोन 12 प्रो मैक्स मॉडल का। इसकी कीमत 5 लाख 70 हजार है। इसमें मंगल ग्रह के पत्थर का इस्तेमाल किया गया है। इसके बाद चांद और बुध ग्रह के वेरियंट हैं। 
 

77

 कंपनी ने ऐसे मात्र 19 फोन बनाए हैं। कैवियार ने बताया कि कुछ फोन में उल्कापिंड का भी इस्तेमाल किया गया है। इसकी बुकिंग शुरू हो गई है।

टेक समाचार: In depth coverage of tech news (टेक न्यूज़) in Hindi covering tech gadget launches, price & specification & LIVE updates at Asianet News

Recommended Stories