अपने आधार कार्ड में लगी फोटो से करते हैं नफरत? बेहद आसानी से मात्र 50 रुपए में बदल जाएगी तस्वीर

Published : Mar 23, 2021, 12:36 PM IST

टेक डेस्क: भारत में आधार कार्ड की शुरुआत लोगों को हर जगह एक यूनिक पहचान देने के लिए किया गया था। आधार कार्ड अब कई जगह जरुरी हो गया है। बात बैंक की हो या किसी दूसरे सरकारी काम की, आधार नंबर के साथ ये कार्ड सबसे जरुरी डॉक्युमेंट बन गया है। लेकिन कई लोगों को आधार कार्ड में एक ही समस्या है। वो है इसमें लगी उनकी फोटो। कई लोगों को अपने आधार पर आई तस्वीर बिलकुल पसंद नहीं आती। ऐसा इसलिए कि कैमरा की क्वालिटी खराब होने की वजह से आधार की तस्वीर बहुत ही अजीब आती है। लेकिन मज़बूरी में इसे ही लोगों को हर जगह यूज करना पड़ता है। ऐसे में अगर आपको भी अपने आधार की तस्वीर पसंद नहीं है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं वो तरीका जिससे आप इसे कार्ड में चेंज करवा सकते हैं। जी हां, अब आपको अपने आधार की बदसूरत तस्वीर से परेशान होने की जरुरत नहीं है। इसे बेहद आसानी से बदला जा सकता है। इसके लिए कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने हैं... 

PREV
15
अपने आधार कार्ड में लगी फोटो से करते हैं नफरत? बेहद आसानी से मात्र 50 रुपए में बदल जाएगी तस्वीर

आधार कार्ड की तस्वीर अगर आप बदलना चाहते हैं तो सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक साइट पर जाएं। यहां से आपको GET AADHAAR पर क्लिक करना होगा। 

25

इस पर क्लिक करते ही आपको एक फॉर्म डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलेगा। ये है आधार नामांकन/अपडेट फॉर्म। इसे डाउनलोड कर फिल करें और इसे आधार सर्विस सेंटर पर जमा कर दें।  

35

आधार सर्विस सेंटर पर दुबारा से आपके फिंगरप्रिंट्स, रेटिना स्कैन और आपकी तस्वीर ली जाएगी। इसके बाद आप फॉर्म पर जो भी जानकारी दुबारा अपडेट करवानी है उसे अपडेट कर दें।  

45

इस अपडेशन के बदले आपसे 50 रुपए चार्ज किये जायेंगे। जब आपकी तस्वीर बदलने की प्रक्रिया शुरू होगी तब आपको एक URN मिलेगा। इससे आप अपने अपडेशन के स्टेज को ट्रैक कर सकते हैं।  

55

जानकारी के साथ फोटो अपडेट होते ही आपको 90 दिन के अंदर नया आधार मिल जाएगा। इसमें अब आपकी दूसरी तस्वीर होगी जो बेटर कैमरा की वजह से पहले जैसी बदसूरत नहीं होगी।  

Recommended Stories