Mi ने 3 दिन में बेचे 1 लाख से अधिक Smart TV, शाओमी अभी भी दे रहा जबरदस्त ऑफर

Published : Oct 07, 2021, 12:46 PM ISTUpdated : Oct 07, 2021, 08:45 PM IST

टेक डेस्क।  Xiaomi भारत में लगातार अपने विभिन्न प्रोडक्ट के जरिए पैठ जमाता जा रहा है। Xiaomi  ने स्मार्टफोन के मार्केट में अच्छी पकड़ बना ली है। सैमसंग के मार्केट को Xiaomi  ने तोड़ दिया है। Xiaomi  ने भारत में ही अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट मेें मोबाइल का प्रोडक्शन करता है। ये कंपनी भारत में सस्ते और बेहतर फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स का निर्माण करती है। वहीं शाओमी अब नए-नए प्रोडक्ट में हाथ आजमा रहा है। देश में शाओमी के स्मार्ट टीवी की डिमांड बढ़ती जा रही है। देखें कंपनी का स्मार्ट टीवी आखिर भारत में क्यों इतना पसंद किया जा रहा है..

PREV
15
Mi ने 3 दिन में बेचे 1 लाख से अधिक Smart TV, शाओमी अभी भी दे रहा जबरदस्त ऑफर

 Xiaomi कंपनी ने फ्लिपकार्ट और अमेज़न की फेस्टिव सेल में कंपनी ने एक लाख से अधिकक टीवी सेल किए हैं। Xiaomi ने twitter पर इसकी जानकारी शेयर की है।  कंपनी ने बताया है कि उसने सेल में 3 दिनों से भी कम समय में 100K से ज्यादा smart TV की सेल की है।
 

25

Xiaomi अपनी फ्लैगशिप सेल Diwali With Mi के दौरान बड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रही है।  Amazon Great Indian Shopping Festival और Flipkart Big Billion Days Sale में भी Mi के टीवी पर बड़ा डिस्काउंट दिया गया है। 

35

 Xiaomi के टीवी में सभी स्मार्ट फीचर मौजूद हैं। ये कंपनी बेहद कम कीमतों पर आधुनिकतम टेक्नालॉजी से लैस टीवी उपलब्ध करा रहा है।  Xiaomi ने दिवाली से पहले Redmi स्मार्ट टीवी X 50, Mi TV 4A 32, Mi TV 5X 43 ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराए हैं। इन सभी टीवी पर आपको स्मार्ट टीवी के सभी ीचर कम कीमतों पर उपलब्ध कराए गए हैं। 
 

45

Mi TV 4A Android LED TV 
शाओमी ने 2020 में अफॉर्डेबल टीवी एमआई 4ए प्रो लॉन्च की थी। इसका डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ है। यह पैचवॉल ओएस पर चलता है जो ऐंड्रॉयड टीवी 9.0 बेस्ड है। इसमें डेटा सेवर मोड भी है। इसके साथ ही इसमें 3 HDMI और दो यूएसबी पोर्ट्स दिए गए हैं। इस टीवी में 20 वाट साउंड आउटपुट है। रिमोट में नेटफ्लिक्स और ऐमजॉन प्राइम विडियो के लिए दो अलग बटन के अलावा गूगल असिस्टेंट बटन भी दिया गया है। HD-Ready Smart TV Mi LED TV 4A PRO80 cm (32) जो पहले 19999 रुपए काथा, इस टीवी पर इस समय आपको मात्र 14,999 रुपए चुकाने होंगे। 

55

 Xiaomi कंपनी ने फ्लिपकार्ट और अमेज़न की फेस्टिव सेल में कंपनी ने एक लाख से अधिक टीवी सेल किए हैं। ये सेल अभी जारी है। कंपनी  के बयान के मुताबिक विभिन्न मॉडल पर  ऑफर किया गया डिस्काउंट ऑफर जारी रहेगा। बता दें कि अमेज़न पूरे अक्टूबर के महीने ये सेल चलती रहेगी। 
 

ये भी पढ़ें- सच हो गई 24 साल पहले कही शाहरुख की बात, बेटे को लेकर SRK ने कहा था-मैं चाहता हूं वो ड्रग्स ले, सेक्स करे और..

ये भी पढ़ें- MMS वायरल होने से लेकर लड़कियों के साथ नाम जुड़ने तक, पहले भी विवादों में रहे हैं शाहरुख खान के बेटे आर्यन

ये भी पढ़ें- Bigg Boss के अब तक के विनर्स: कोई इस दुनिया में नहीं तो किसी को आया ब्रेन स्ट्रोक, जाने कहां है ये 14 विजेता

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 15: जंगल जैसा गार्डन, बोलते पेड़ और बहुत कुछ, अंदर से ऐसा दिखता है सलमान खान के विवादित शो का घर

Recommended Stories