फेसबुक पर आवाज के साथ रिकॉर्ड हो सकती है वीडियो कॉल, इस तरह कोई भी कैद कर सकता है आपके पर्सनल मोमेंट्स

टेक डेस्क: कोरोना की वजह से दुनिया को साल 2020 में कई मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ा। इसमें लोगों को कई-कई महीनों तक अपनों से दूर रहना पड़ा। इस दौरान सोशल मीडिया के जरिये लोग  आपस में जुड़े रह पाए। इसमें लोगों की पहली पसंद रहा WhatsApp, साथ ही फेसबुक मैसेंजर। फेसबुक मैसेंजर के जरिये भी दुनिया के कई लोग अपने से जुड़े रहते हैं। मैसेंजर पर भी WhatsApp की ही तरह ऑडियो और वीडियो कॉल किया जा सकता है। वीडियो  कॉल के दौरान कुछ लोग, खासकर कपल्स कई प्राइवेट मोमेंट्स शेयर करते हैं। ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरुरत है। वैसे तो मैसेंजर वीडियो कॉल को रिकॉर्ड करने का ऑप्शन नहीं देता। लेकिन प्ले स्टोर पर ऐसे कुछ थर्ड पार्टी ऐप  हैं,जो इसकी सुविधा देते हैं। ऐसे में अगर आपको ऐसा लगता है कि मैसेंजर पर कॉल रिकॉर्ड नहीं किया जा सकता, तो पूरी खबर जरूर पढ़ें... 

Asianet News Hindi | Published : Dec 3, 2020 7:47 AM IST

18
फेसबुक पर आवाज के साथ रिकॉर्ड हो सकती है वीडियो कॉल, इस तरह कोई भी कैद कर सकता है आपके पर्सनल मोमेंट्स

आज के समय में फेसबुक पर ज्यादातर लोगों की प्रोफ़ाइल मौजूद है। पहले लोग इसपर अपनी तस्वीरें और मन की बातें लिखकर शेयर करते थे। लेकिन इसके बाद फेसबुक ने मैसेंजर लांच किया। 

28

मैसेंजर के जरिये आप अपने दोस्तों से चैट कर सकते। हैं इसपर आपके फेसबुक फ्रेंड्स मौजूद हैं। साथ ही आप उनलोगों से चैट कर सकते हैं जो मैसेंजर पर हैं और आपने उनकी चैट रिक्वेस्ट एक्सेप्ट की है। 

38

आपको बता दें कि मैसेंजर ऑडियो और वीडियो कॉल करने करने की भी सुविधा है। कई लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। फेसबुक मैसेंजर पर इन कॉल्स को रिकॉर्ड करने की सुविधा नहीं है। ऐसे में लोग इसका इस्तेमाल सेफ समझ करते हैं। 

48


लेकिन कुछ थर्ड पार्टी ऐप हैं, जो मैसेंजर के वीडियो कॉल्स को रिकॉर्ड करते हैं। ऐसे में आपके प्राइवेट मोमेंट्स भी रिकॉर्ड किये जा सकते हैं। ऐसे में वीडियो कॉल के दौरान आपको सावधान रहने की जरुरत है।  

58

मैसेंजर पर वीडियो कॉल रिकॉर्ड करने के लिए प्ले स्टोर से DU Recorder एप डाउनलोड करें। इसके बाद फोन पर एक पॉप अप आइकन दिखेगा। 

68

जब भी आपको किसी के साथ हो रही वीडियो कॉल को रिकॉर्ड करना हो, आप इस पॉप अप आइकन पर क्लिक कर इसे रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसमें आवाज भी रिकॉर्ड हो जाती है। 

78

ये ऐप स्क्रीनरिकॉर्डर की ही तरह काम करता है। लेकिन दोनों में अंतर ये है कि स्क्रीनरिकॉर्डर में आवाज कैद नहीं होती है जबकि इस एप के जरिये की गई रिकॉर्डिंग में आवाज भी कैद की जा सकती है।  

88

प्ले स्टोर पर DU Recorder ऐप के अलावा भी AZ Screen Recorder के जरिये भी वीडियो कॉल्स रिकॉर्ड किये जा सकते हैं। इस ऐप को भी डाउनलोड करने के बाद स्क्रीन पर बने आइकन पर क्लिक कर वीडियो रिकॉर्ड करना है। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos