Published : May 05, 2021, 03:27 PM ISTUpdated : May 05, 2021, 03:33 PM IST
नई दिल्ली । व्हाटसएप यूज करते हैं तो 15 मई से पहले नई प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार कर लीजिए। क्योंकि, हो सकता है आपका व्हाट्सएप अकाउंट बंद हो जाए। बता दें कि जनवरी 2021 में कंपनी ने अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव किया था। इस पॉलिसी के तहत यूजर्स के लिए कई संशोधित नियम व शर्तें रोल आउट की गई थीं। जिसे 8 फरवरी से लागू होने वाली थी। लेकिन, इसी महीने 15 मई 2021 को प्राइवेसी पॉलिसी लागू हो रही है।
बताते चले कि व्हाटसएप अपनी नई पॉलिसी को लेकर देशभर में विरोध झेल चुका है। भारत में उसके सबसे ज्यादा यूजर्स हैं। लोगों में नई पॉलिसी को लेकर को नाराजगी है। हालांकि ने साफ किया कि ऐसा नहीं होगा, बल्कि ये अपडेट असल में बिजनेस अकाउंट्स से जुड़ा है।
25
विवाद के बाद व्हाट्सएप ने प्राइवेसी पॉलिसी को तीन महीने के लिए टाल दिया था। प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर व्हाट्सएप लगातार अपने यूजर्स को नोटिफिकेशन दे रहा है, यानी व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी को आपको 15 मई 2021 से पहले स्वीकार करना होगा।
35
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने कहा था कि हर यूजर्स को इस पॉलिसी को स्वीकृति देनी होगी। इस पॉलिसी को रिजेक्ट करने का कोई विकल्प यूजर्स के सामने नहीं रखा है।
45
15 मई में व्हाटसएप की नई पॉलिसी लागू करने जा रही है। कंपनी ने साफ कहा है कि अगर कोई यूजर्स वाट्सएप की नई पॉलिसी 15 मई तक स्वीकार नहीं करते हैं तो उसके बाद वे ना कोई मैसेज भेज पाएंगे और ना ही प्राप्त कर पाएंगे। सीधे शब्दों में कहें तो उनका व्हाटसएप तब तक बंद रहेगा, जब तक वे पॉलिसी को स्वीकार नहीं कर लेते।
55
5 मई से पहले आप एंड्रॉइड और आईफोन से अपने चैट हिस्ट्री को डाउनलोड कर सकते हैं। 120 दिन के बाद इनएक्टिव अकाउंट्स की चैट हिस्ट्री जिसमें मैसेजे, कॉल्स, वीडियोज, फोटोज आदि शामिल होंगी, डिलीट कर दी जाएंगी।