मेरी मां का प्रेमी रोज आता था, उसी ने मां का गला रेतकर हत्या कर दी, 17 साल की बेटी ने खोला सनकी अंकल का राज

नई दिल्ली. दक्षिण पश्चिम दिल्ली के द्वारका में एक शख्स ने 42 साल की महिला का चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। आरोपी को इस बात का बुरा लगा था कि महिला उसे नजरअंदाज करती है। आरोपी का नाम कृष्णा है। उसने 42 साल की मोनिका शर्मा की हत्या की। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 17 साल की बेटी ने खोला खूनी अंकल का राज...
 

Asianet News Hindi | Published : Jul 11, 2021 5:08 AM IST / Updated: Jul 11 2021, 04:04 PM IST

15
मेरी मां का प्रेमी रोज आता था, उसी ने मां का गला रेतकर हत्या कर दी, 17 साल की बेटी ने खोला सनकी अंकल का राज

अनदेखा करने की वजह से हत्या
पुलिस ने कहा कि दक्षिण पश्चिम दिल्ली के द्वारका में एक 42 साल की महिला की उसके प्रेमी ने कथित तौर पर हत्या कर दी गई। आरोपी ने कहा कि महिला उसे लगातार अनदेखा कर रही थी, जिससे उसे गुस्सा आ गया। 
 

25

चाकू से गला रेत दिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृष्णा के रूप में पहचाने जाने वाला आरोपी मोनिका शर्मा से प्यार करता था। आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से मोनिका उसे नजरअंदाज कर रही थी। इसी बात से नाराज होकर उसने चाकू से गला रेतकर महिला की हत्या कर दी।
 

35

खून से लथपथ पड़ी थी मोनिका शर्मा
घटना द्वारका के सेक्टर 19 के अंबराही गांव की है। दिल्ली पुलिस को हत्या के बारे में शनिवार शाम करीब सात बजे पीसीआर कॉल आई थी। द्वारका सेक्टर 23 पुलिस मौके पर पहुंची और स्वर्गीय बिट्टो शर्मा की पत्नी मोनिका शर्मा को खून से लथपथ पाया।
 

45

17 साल की बेटी ने खोला हत्या का राज
पुलिस ने बताया कि कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता की 17 साल की बेटी अंशु ने पुलिस को बताया कि कृष्णा उसकी मां से मिलने आता था। सीसीटीवी में आरोपी को वारदात को अंजाम देने के बाद बिल्डिंग से बाहर जाते हुए भी देखा गया।
 

55

पुलिस के अनुसार, महिला के पति की फरवरी 2021 में मृत्यु हो गई और उनके परिवार में उनकी बेटी और 11 साल का एक बेटा है। उसकी बेटी उसके साथ रह रही थी और उसका बेटा हरियाणा के बहादुरगढ़ में अपने नाना-नानी के साथ रह रहा था।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos