सोना उगलती है ये काली मुर्गी! एक बार पोल्ट्री फार्म खोलने से होगी बेहिसाब कमाई, जानें कड़कनाथ पालन का तरीका

Published : Mar 05, 2022, 07:00 AM IST

ट्रेंडिंग डेस्क : भारत एक कृषि (Agriculture) प्रधान देश है, लेकिन खेती-किसानी करके किसानों को इतना मुनाफा नहीं मिल पाता है, इसलिए किसान खेती के साथ पशुपालन (Animal Husbandry) का काम भी करते है। जिसमें मुर्गी पालन एक बहुत अच्छा बिजनेस माना जाता है, जिससे लोगों को हजारों रुपए की आमदनी होती है, लेकिन आप अगर मुर्गी पालन करना चाहते हैं, तो नॉर्मल मुर्गियों के अलावा कड़कनाथ मुर्गियों (kadaknath chicken) को पालकर कई गुना तक मुनाफा कमा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं, कड़कनाथ मुर्गी पालन का तरीका और इसकी लागत...

PREV
16
सोना उगलती है ये काली मुर्गी! एक बार पोल्ट्री फार्म खोलने से होगी बेहिसाब कमाई, जानें कड़कनाथ पालन का तरीका

कैसे करें कड़कनाथ का पोल्ट्री फार्म
कड़कनाथ मुर्गी पालन का बिजनेस आप 50 हजार रुपए में शुरू कर सकते हैं। इसके लिए ज्यादा जगह की भी जरूरत नहीं पड़ती है। इसका फार्म आसानी से तैयार किया जा सकता है। मुर्गियों के शेड में बिजली और पानी के साथ कुछ घंटे के लिए रोशनी की भी व्यवस्था होनी चाहिए। एक किलो मांस वाली कड़कनाथ मुर्गी तैयार करने में करीब 200 रुपए का खर्च आता है, वहीं यह 600 से 900 रुपए प्रति किलोग्राम की कीमत पर बिकता है। इसका बिजनेस करने के लिए भारतीय पक्षी अनुसंधान केंद्र, बरेली से ट्रेनिंग भी मिलती है।

26

सरकार करती है मुर्गी पालकों की मदद
कड़कनाथ मुर्गी पालन योजना (kadaknath murgi palan scheme) के तहत आप सरकार से भी मदद ले सकते हैं। बता दें, मध्य प्रदेश सरकार कड़कनाथ नस्ल के 40 चूजों के पालन के लिए 4400 रूपए का अनुदान देती है। इसका लाभ लेने के लिए आप संबंधित जिले के पशु चिकित्सा अधिकारी या कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।
 

36

यहां होती है इसकी फार्मिंग
कड़कनाथ मुर्गे को जियोग्राफिकल (GI) टैग मिला है। यह टैग उसी प्रोडक्ट को मिलता है, जो किसी खास क्षेत्र में ही होते हैं। कड़कनाथ मुर्गों का पालन सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश के झाबुआ में होता है। हालांकि, अब कई जगह इसके पोल्ट्री फार्म खुल गए है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी रांची में अपने फार्म पर इन मुर्गियों का पालन करते है।

46

कड़कनाथ मुर्गी की विशेषता
कड़कनाथ मुर्गे का मांस, खून, चोंच, अंडे, जुबान और शरीर सबकुछ काला होता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। वहीं फैट की मात्रा भी बहुत कम होती है। इसके अलावा इसमें विटामिन-बी-1, बी-2, बी-6, बी-12, सी, ई, नियासिन, कैल्शियम, फास्फोरस और हीमोग्लोबिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
 

56

क्यों रहती है इसकी डिमांड
कड़कनाथ मुर्गी का मांस पूरी तरह से काला होता है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना गया है। इसकी डिमांड मार्केट में काफी है। इसका मीट कैंसर, डायबिटीज, हृदय रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
 

66

कड़कनाथ मुर्गी पालन के फायदे
कड़कनाथ चिकन के अंडे और मांस दूसरे चिकन के मुकाबले काफी महंगे दर पर बिकते हैं। इसके एक अंडे की कीमत लगभग 50 रुपए होती है। वहीं, इसका मांस प्रति किलो 900 से 1000 रुपए का होता है। इसके 1 चूजे की कीमत 70 से 100 रुपए होती है।  अन्य मुर्गियों के तुलना में इसकी प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा होती है और इनका रखरखाव और खानपान भी बहुत आसान है।

यह भी पढ़ें- Pashu Kisan Credit Card: पशुपालन या डेयरी फॉर्मिंग कर रहे प्लान, सरकार करेगी आपकी मदद, जानें पूरी स्कीम

Employee Appreciation Day 2022: बॉस को अपने कर्मचारियों को करना है खुश, इन 5 तरीके से करवाएं स्पेशल फील

Recommended Stories