बॉब मार्ले के पोते 'जो मेर्सा मार्ले' का 31 वर्ष की आयु में निधन, ये है मौत की वजह

Published : Dec 28, 2022, 02:21 PM ISTUpdated : Dec 28, 2022, 02:24 PM IST

ट्रेंडिंग डेस्क. जमैका के जाने-माने सिंगर बॉब मार्ले के पोते और स्टीफन मार्ले के बेटे जो मेर्सा मार्ले का निधन हो गया है, वे 31 वर्ष के थे। जो मेर्सा के निधन की खबर से पूरे जमैका और उनके फॉलोअर्स में शोक की लहर दौड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो अपनी गाड़ी में मृत पाए गए। पुलिस उनकी बॉडी को लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंची। आगे की स्लाइड्स में जानें इस घटना से जुड़ी और बातें...

PREV
13
बॉब मार्ले के पोते 'जो मेर्सा मार्ले' का 31 वर्ष की आयु में निधन, ये है मौत की वजह

जानकारी के मुताबिक जो मार्ले का शव अमेरिका में उनकी गाड़ी में पाया गया। ये घटना किस जगह की है, इसकी पुलिस ने जानकारी नहीं दी है। जो के निधन के बाद सोशल मीडिया पर जो मेर्सा मार्ले #jomersamarley ट्रेंड करने लगा।

23

प्रारंभिक जांच के बाद कहा जा रहा है कि जो मार्ले का निधन अस्थमा अटैक की वजह से हुआ है। बता दें कि जो मार्ले का जन्म 1992 में जमैका में हुआ था इसके बाद 11 साल की उम्र में वे मियामी में रहने लगे थे।

33

बता दें कि 1981 में जो मेर्सा मार्ले के दादा और प्रख्यात गायक बॉब मार्ले का निधन 36 वर्ष की आयु में कैंसर से हुआ था।   

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें...

Recommended Stories